Bank Holidays in August: आज या कल? रक्षाबंधन की डेट को लेकर न हों कन्फ्यूजन, जानें किस दिन कहां बंद होंगे बैंक

कुछ शहरों में रक्षाबंधन आज गुरुवार 11 अगस्त को मनाया जा रहा है। जबकि, कुछ शहरों में रक्षाबंधन 12 अगस्त शुक्रवार को मनाया जा रहा है

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 7:07 AM
आज या कल, इस डेट को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays August 2022: अभी ज्यादातर लोगों के बीच इस बात कन्फ्यूजन है कि बैंक रक्षाबंधन के लिए कब बंद है। कुछ शहरों में रक्षाबंधन आज गुरुवार 11 अगस्त को मनाया जा रहा है। जबकि, कुछ शहरों में रक्षाबंधन 12 अगस्त शुक्रवार को मनाया जा रहा है। दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई समेत शीर्ष महानगरों में रक्षाबंधन के दिन यानी आज गुरुवार और कल शुक्रवार को बैंक खुले रहेंगे। यहां रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं होती। हालांकि, कुछ छोटे शहरों में बैंक जरूर बंद रहते हैं।

रक्षाबंधन की होगी छुट्टी

क्या आपको भी इस हफ्ते बैंक के किसी काम से बैंक ब्रांच जाना है। अगर हां, तो पहले इस हफ्ते की बैंक की छुट्टी जरूर चेक कर लें क्योंकि ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं और आपको ब्रांच बंद मिले। आप छुट्टियों की लिस्ट को देखकर प्लान कर सकते हैं कि  बैंक ब्रांच जाकर निपटाने वाला काम किस दिन करना है। रक्षाबंधन के लिए लोगों को कन्फ्यूजन है कि बैंक किस दिन बंद रहेंगे। अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, जयपुर, शिमला, कानपुर और लखनऊ में बैंक 12 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, बड़े शहरों में रक्षाबंधन के कारण बैंक बंद नहीं होते हैं।


ये है RBI की लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है जिसमें हर राज्य में होने वाली बैंक छुट्टी की जानकारी होती है। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट..

11 अगस्त- रक्षा बंधन - अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, जयपुर और शिमला

12 अगस्त- रक्षा बंधन - कानपुर और लखनऊ

13 अगस्त- Patriot's Day - इम्फाल

14 अगस्त- रविवार साप्ताहिक अवकाश

15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त- पारसी न्यू ईयर - बेलापुर, मुंबई और नागपुर

18 अगस्त- जन्माष्टमी - भुवनेश्वर, देहरादून, कानपुर और लखनऊ

19 अगस्त- जन्माष्टमी - अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला

20 अगस्त- श्री कृष्ण अष्टमी - हैदराबाद

21 अगस्त- रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)

28 अगस्त- रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)

29 अगस्त- श्रीमंत शंकरदेव की तिथि (गुवाहटी)

31 अगस्त- गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे)

Coal India Q1 Result: मुनाफा पहली तिमाही में 178% बढ़कर 8,834.22 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 39% की छलांग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।