Get App

Bank Holidays In November 2021: दीपावली, छठ पूजा जैसे त्योहारों के कारण नवंबर महीने में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays In November 2021: नवंबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2021 पर 8:15 AM
Bank Holidays In November 2021: दीपावली, छठ पूजा जैसे त्योहारों के कारण नवंबर महीने में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays In November 2021: नवंबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। इस वजह से नवंबर महीने में 17 सभी बैंक बंद रहेंगे। नवंबर महीने में दिवाली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा जैसे कई त्योहार हैं जिसके कारण बैंक में कामकाज नहीं होगा। RBI के द्वारा जारी की गई छुट्टियों के अनुसार इसमें कई ऐसे दिन भी हैं जब कुछ विशेष क्षेत्र में त्योहार या जयंती की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे।

RBI के कैलेंडर के मुताबिक बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग होती हैं। बता दें कि नवंबर महीने में धनतेरस, दिवाली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा जैसे त्योहार हैं।

अब छठ पूजा की झलक पूरे देश में दिखाई देती है लेकिन बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में इसको बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। 10 नवंबर को पटना और रांची में छठ पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) के कैलेंडर के मुताबिक इस महीने छुट्टियों की लंबी लिस्ट होगी।

नवंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैक

1 नवंबर- कन्नड़ राज्योत्सव- इम्फाल और बेंगलुरू में बैंक बंद रहेंगे।

3 नवंबर- नरक चतुरदशी की वजह से बेंगलुरू में बैंक बंद रहेंगे।

4 नवंबर- दीपावली और काली पूजा की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदाराबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, लखनऊ जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

5 नवंबर- गोवर्धन पूजा- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, गंगटोक, देहरादून में बैंक बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें