मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को कहा कि राज्य में COVID-19 मामलों की लगातार बोढ़तरी के बीच बिहार (Bihar) में 15 मई तक लॉकडाउन होगा। पटना हाईकोर्ट के सरकार को लॉकडाउन घोषित करने का आदेश देने के कुछ घंटों के भीतर ये घोषणा की गईल, क्योंति कोर्ट ने चेतावनी दी थी कि नहीं तो अदालत को ऐसा कोई कदम उठाना पड़ेगे।
मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों की बैठक के एक दिन बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये घोषणा की। सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा, "कल सहयोगी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद 15 मई, 2021 तक बिहार में लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया।"
उन्होंने लिखा, "इसके विस्तृत दिशा-निर्देशों और दूसरी गतिविधियों के संबंध में, आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।" उनकी सरकार ने इस कदम की जानकारी को अंतिम रूप देने और इसे निर्देशित करने के लिए एक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया है।
ये निर्णय उस दिन आया जब राज्य में Covid-19 के 11,407 नए मामले और 82 मौतें हुई हैं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 5.09 लाख से ज्यादा हो गए और अब तक 2,800 से ज्यादा लोग मारे गए।
इससे पहले आज, पटना होई कोर्ट ने बिहार सरकार को एक अल्टीमेटम जारी किया, जिसमें कहा गया कि वह राज्य में लॉकडाउन कर दे अन्यथा कोर्ट आदेश देगा। राज्य ने पहले 15 मार्च तक राज्य में नाइट कर्फ्यू लगा दिया था। नीतीश कुमार ने 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए निशुल्क COVID-19 वैक्सीनेशन की भी घोषणा की थी।