अभिनेता सैफ अली खान पटौदी (Saif Ali Khan Pataudi) का जन्म 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। सैफ के करियर की शुरुआत यश चोपड़ा के बैनर के तले बनी फिल्म परंपरा से हुई थी, जो साल 1993 में रिलीज हुई।
सैफ आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई के बांद्रा इलाके में सैफ ने अपना एक अपार्टमेंट किराए पर दिया है। इसका मासिक किराया 3.5 लाख रुपये प्रति महीना है। इस बात की जानकारी Indextap.com पर उनके रजिस्टर्ड किराए के एग्रीमेंट से मिली है।
बॉलीवुड अभिनेता सैफ ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे का नाम जेह अली खान रखा है। सैफ ने Guilty by Association Media LLP को किराए पर अपार्टमेंट दिया है। इस किराए के अपार्टमेंट के लिए 15 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपोजिट और 1,500 वर्गफुट का है। इसमें 2 कारों को पार्क करने की सुविधा है।
खान, जिन्होंने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (Main Khiladi Tu Anari), दिल चाहता है (Dil Chahta Hai) और कल हो ना हो (Kal Ho Naa Ho) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में कॉम्पलेक्स फॉर्च्यून हाइट्स में है। इस एग्रीमेंट के मुताबिक, इसमें 13 अगस्त 2021 को हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस प्रॉपर्टी का एग्रीमेंट 20 अगस्त 2021 से शुरू होकर 19 अगस्त, 2024 तक तीन साल के लिए है। पहले साल का मासिक किराया 3.5 लाख रुपये, दूसरे साल का 3.67 लाख रुपये और तीसरे साल के लिए 3.87 लाख रुपये मासिक किराया सैफ को मिलेगा।
ऐसे ही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में कुछ बदलाव किया है। प्रियंका के मुंबई, गोवा और न्यूयॉर्क में संपत्ति है। उन्होंने ऑफिस की जगह लीज पर दी है और कुछ रेजीडेंसियल यूनिट्स की बिक्री की है। चोपड़ा ने जून 2021 में 2.11 लाख रुपये प्रति महीना के हिसाब से अंधेरी वेस्ट में ओशिवरा के Vastu Precinct में दूसरी मंजिल में ऑफिस की प्रॉपर्टी लीज पर दी है।