Dhanbad judge killing Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने धनबाद के जज उत्तम आनंद की कथित हत्या के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

CBI ने इस संबंध में एक नोटिस जारी कर कहा कि जज उत्तम आनंद को 28 जुलाई को एक ऑटोरिक्शा ने कुचल दिया था और उनकी मौत हो गई थी। जांच एजेंसी ने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी है तो वह जांच एजेंसी से साझा कर सकता है।

'IB-CBI नहीं कर रही न्यायपालिका की मदद', धनबाद जज की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

नोटिस के मुताबिक, इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इस मामले में आरोपी ऑटोरिक्शा चालक लखन वर्मा और उसका साथी राहुल वर्मा सीबीआई ने की हिरासत में हैं।

आपको बता दें कि गत 28 जुलाई को धनबाद के 49 वर्षीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) उत्तम आनंद (Uttam Anand) जब सुबह की सैर कर रहे थे तभी एक ऑटोरिक्शा ने उन्हें कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

Ola का चर्चित इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स समेत पूरी डिटेल

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि जज आनंद रणधीर वर्मा चौक के नजदीक एक चौड़ी सड़क के किनारे सैर कर रहे थे कि तभी अचानक एक ऑटोरिक्शा उनकी तरफ बढ़ता है और उन्हें पीछे से टक्कर मार वहां से फरार हो जाता है।

CCTV फुटेज सामने आऩे के बाद इसमें साजिश की आशंका जताई गई। झारखंड सरकार की तरफ से घटना की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। बताया जाता है कि एडीजे आनंद गैंगस्टरों से जुड़े मामलों को देख रहे थे। CCTV फुटेज से संकेत मिल रहा है कि बीती रात चोरी हुए ऑटो रिक्शा ने जज को जानबूझ कर टक्कर मार दी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।