देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी ने रविवार को उन खबरों को खारिज किया कि बिटकॉइन स्कैम (Bitcoin Scam) की जांच करने के लिए एफबीआई की टीम इंडिया आई है। उसने कहा कि इस तरह के बयान सिर्फ अटकलों पर आधारित हैं, इनका कोई आधार नहीं है। दरअसल, क्राग्रेस के एक विधायक ने कथित बिटकॉइन स्कैम की जांच करने के लिए अमेरिकी जांच एजेंसी की टीम भारत आने की बात कही थी।
सीबीआई ने इस बारे में बयान जारी किया। इसमें कहा गया है, "FBI ने कोई टीम जांच के लिए इंडिया नहीं भेजी है। न ही अमेरिकी जांच एजेंसी की तरफ से इस मामले के इनवेस्टिगेशन के लिए किसी तरह की गुजारिश की गई है।" सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, "इसलिए इंडिया में जांच के लिए किसी कंपिटेंट अथॉरिटी को इजाजत देने का सवाल ही नहीं है।"
जोशी ने कहा कि सीबीआई INTERPOL के लिए नेशनल सेंट्रल ब्यूरो की तरह काम करती है। यह FBI सहित अंतरराष्ट्रीय लॉ इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ मिलकर काम करती है। सीबीआई का यह स्पष्टीकरण शुक्रवार को कांग्रेस के उस बयान के बाद आया कि FBI की टीम कथित बिटकॉइन स्कैम की जांच करने के लिए इंडिया आई है। क्रांग्रेस ने कर्नाटक की BJP सरकार पर पिछले साल इस मामलों को दबाने का आरोप लगाया था।
इसके बाद सीनियर अफसरों ने कहा कि इंडिया में FBI की मौजूदगी की खबरें और इससे जुड़े बयान बैगर किसी आधार और गलत नियत से जारी किए गए। दरअसल, चितरपुर से कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि FBI की टीम बिटकॉइन स्कैम की जांच करने के लिए दिल्ली आई है।
उन्होंने यह भी कहा था कि जैसा कि मैं पहले कह चुका हूं कि अगर मामले की ठीक से जांच की जाए तो ऐसे कई मामले बाहर आएंगे। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने भी ट्वीट किया था कि बिटकॉइन स्कैम की परते आखिरकार खुल रही हैं। उन्होंने इस कथित स्कैम से जुड़े कई सवाल पूछे थे।