गुजरात में खुला देश का पहला अनोखा रेनफॉरेस्ट, आर्टिफिशियल रेन और ग्लास स्काईवॉक का मिलेगा रोमांच!

गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास नया रेनफॉरेस्ट आकर्षण शुरू हुआ है। यहां टूरिस्ट आर्टिफिशियल बारिश, झरनों, कांच के स्काईवॉक और तरह-तरह के पौधों के बीच प्रकृति का अनोखा एक्सपीरियंस ले सकेंगे।

अपडेटेड Nov 03, 2026 पर 13:06
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुजरात (Gujarat) के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) के पास टूरिस्ट के लिए एक नया रेनफॉरेस्ट तैयार किया गया है। करीब 12 एकड़ में फैली इस जगह पर लोग हरियाली के बीच आर्टिफिशियल बारिश, झरनों और कांच के स्काईवॉक का आनंद ले सकेंगे। यहां कई तरह के पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं, जो पूरे माहौल को जंगल जैसा बनाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर इस जगह का दौरा किया था।
गुजरात (Gujarat) के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) के पास टूरिस्ट के लिए एक नया रेनफॉरेस्ट तैयार किया गया है। करीब 12 एकड़ में फैली इस जगह पर लोग हरियाली के बीच आर्टिफिशियल बारिश, झरनों और कांच के स्काईवॉक का आनंद ले सकेंगे। यहां कई तरह के पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं, जो पूरे माहौल को जंगल जैसा बनाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर इस जगह का दौरा किया था।

12 एकड़ में फैली है हरियाली
एकता नगर का यह रेनफॉरेस्ट करीब 12 एकड़ में फैला है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि यहां पूरे साल मानसून जैसा माहौल बना रहे। चारों तरफ हरियाली, पेड़-पौधे और पानी की मौजूदगी पर्यटकों को प्रकृति के करीब होने का अनुभव देती है।

आर्टिफिशियल रेन
इस रेनफॉरेस्ट में बारिश का मजा लेने के लिए 20 रेन-गन टावर लगाए गए हैं। इनकी मदद से पूरे परिसर में मानसून जैसा माहौल बनाया जाता है। खास बात यह है कि गर्मी और सूखे के मौसम में भी पर्यटक यहां बारिश का आनंद ले सकते हैं।

220 मीटर का ग्लास स्काईवॉक
यहां बना 220 मीटर लंबा ग्लास स्काईवॉक टूरिस्ट के लिए खास अट्रैक्शन है। इस पर चलते हुए लोग ट्रांसपेरेंट ग्लास से नीचे फैले रेनफॉरेस्ट का नजारा देख सकते हैं। इसमें कोरियाई तकनीक से बने 132 कांच के पैनल लगे हैं, जिनकी मोटाई 35 मिमी है। यहां से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी दिखाई देता है।

विदेशों में मंगवाया गया है पौधों को
यहां पश्चिमी घाट, हिमालय और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पाए जाने वाले कई तरह के पौधे लगाए गए हैं। इससे टूरिस्ट को एक ही जगह पर देश के अलग-अलग प्राकृतिक क्षेत्रों की वनस्पतियां देखने और उनके बारे में जानने का मौका मिलता है।

झरने और पानी के फव्वारों का अलग तरीके से उठाए लुत्फ
आर्टिफिशियल रेन के अलावा यहां झरने, बबल फाउंटेन और एक गोलाकार तालाब भी बनाया गया है। पानी की इन स्ट्रक्चर और आसपास की हरियाली से रेनफॉरेस्ट का माहौल और खूबसूरत बनता है। टूरिस्ट यहां रुककर नजारों का आनंद ले सकते हैं।

पुल और पैदल रास्ते
रेनफॉरेस्ट में घूमने के लिए पैदल रास्ते और उन्हें जोड़ने वाले पुल बनाए गए हैं। यहां बांस, फूस, पत्थर और लकड़ी जैसी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है। इन रास्तों से टूरिस्ट परिसर के अलग-अलग हिस्सों में घूमते हुए हरियाली को करीब से देख सकते हैं।

टिकट और घूमने का सही समय
यह रेनफॉरेस्ट एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास स्थित है। यहां सुबह 8 से शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं। वयस्कों की टिकट 100 रुपये और 3 से 15 साल के बच्चों की 50 रुपये है। आखिरी एंट्री शाम 5 बजे होती है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-233-6600 पर संपर्क कर सकते हैं।