Get App

CBSE Exam Date Sheet: CBSE की 25 अगस्त से शुरू होंगी इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा, जानिए पूरी डिटेल

रेगुलर छात्र अपने स्कूल के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। सीधा बोर्ड में अप्लाई करने का कोई प्रवधान नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2021 पर 11:08 AM
CBSE Exam Date Sheet: CBSE की 25 अगस्त से शुरू होंगी इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा, जानिए पूरी डिटेल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)  ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सुधार और कंपार्टमेंट (improvement and compartment) परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 25 अगस्त से 15 सितंबर के बीच कराई जाएंगी।

कक्षा 10 की परीक्षाएं 25 अगस्त से शुरू होकर 8 सितंबर को खत्म होंगी। वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 अगस्त स 16 सितंबर तक चलेंगी।

मंगलवार को जारी CBSE के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जो छात्र बोर्ड परिणाम में कम अंक से असंतुष्ट हैं या जिन छात्रों को कंपार्टमेंट मिली है, वह 25 अगस्त से होने वाली इस परीक्षा के लिए 11 अगस्त से 15 अगस्त के बीच फार्म भर सकते हैं।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जो छात्र दो विषयों में पास होने के लिए नंबर नहीं ला सके हैं, उन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। इसके साथ ही जिन छात्रों का परिणाम टैबुलेशन पॉलिसी के अनुसार जारी नहीं हुआ वो परीक्षा दे सकते हैं। इसमें आगे कहा गया है कि रेगुलर छात्र जिन्होंने 6 विषयों की परीक्षाएं दी हैं, लेकिन 5 मुख्य विषयों में से एक विषय में पास नहीं हो पाएं हैं वो भी परीक्षा दे सकते हैं।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें