सरकार ने 'Corbevax' वैक्सीन की 5 करोड़ डोज खरीदने का दिया ऑर्डर, 145 रुपये है कीमत

'कोर्बेवैक्स' वैक्सीन किस आयुवर्ग के लोगों को दिया जाएगा, इस बारे में सरकार ने अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है

अपडेटेड Feb 05, 2022 पर 8:14 PM
'कोर्बेवैक्स' वैक्सीन को भारतीय दवा कंपनी बायोलॉजिकल-ई ने बनाया है

केंद्र सरकार ने 'कोर्बेवैक्स (Corbevax)' नाम की एक कोविड वैक्सीन की 5 करोड़ डोज खरीदने का ऑर्डर दिया है। इस वैक्सीन को भारतीय दवा कंपनी बायोलॉजिकल-ई ने बनाया है। इस वैक्सीन के एक डोज की कीमत 145 रुपये (टैक्स को छोड़कर) है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सरकार को अभी यह तय करना है कि यह नया टीका किस आयुवर्ग के लोगों को दिया जाएगा। हालांकि, सूत्रों की मानें तो तकनीकी समूहों और स्वास्थ्य मंत्रालय के टीकाकरण विभाग में बूस्टर डोज के दायरे को बढ़ाने के बारे में चर्चा चल रही है। अभी फिलहाल सिर्फ स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर और सीनियर सिटीजन को ही बूस्टर डोज लेने की इजाजत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सरकारी कंपनी HLLलाइफकेयर लिमिटेड ने जनवरी के अंत में हैदराबाद मुख्यालय वाली कंपनी बायोलॉजिकल-ई को कोर्बेवैक्स का ऑर्डर दिया था। ऑर्डर के तहत फरवरी में वैक्सीन की सप्लाई मिलने की उम्मीद है।


यह भी पढ़ें- अमृता फणडवीस ने कहा- 'ट्रैफिक जाम से होते हैं मुंबई में 3% तलाक', प्रियंका चतुर्वेदी को आई हंसी

आदेश में कहा गया है, "बायोलॉजिकल-ई लिमिटेड से कोर्बेवैक्स की खरीद के लिए 1,500 करोड़ रुपये एडवांस भुगतान के रुप में जारी किए गए हैं।"

सरकार ने संसद को बताया है कि कोविड टीकों की बूस्टर डोज और 15 साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए योग्य लोगों की सूची का विस्तार करने का कोई भी फैसला, उपलब्ध वैज्ञानिक सबूतों की समीक्षा के आधार पर एनटीएजीआई की सिफारिशों के अनुसार होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।