Get App

Chandrayaan-3: लैंडर विक्रम से बाहर निकला रोवर प्रज्ञान, ISRO ने कहा- भारत ने चांद पर की चहलकदमी

Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार को बताया कि रोवर प्रज्ञान चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से बाहर निकल आया है। यह अब यह चंद्रमा की सतह पर घूमेगा। इसरो गुरुवार सुबह एक ट्वीट में कहा कि भारत ने सुबह-सुबह चांद पर सैर की है। बता दें कि इसरो के तीसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल के चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के साथ ही भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया

Akhileshअपडेटेड Aug 24, 2023 पर 10:34 AM
Chandrayaan-3: लैंडर विक्रम से बाहर निकला रोवर प्रज्ञान, ISRO ने कहा- भारत ने चांद पर की चहलकदमी
Chandrayaan-3: लैंडर विक्रम से बाहर निकलने के बाद रोवर प्रज्ञान अब यह चंद्रमा की सतह पर घूमेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार को बताया कि रोवर प्रज्ञान (Rover Pragyan) चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के विक्रम लैंडर (Vikram lander) से बाहर निकल आया है। यह अब यह चंद्रमा की सतह पर घूमेगा। इसरो ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट में कहा कि भारत ने सुबह-सुबह चांद पर सैर की है। बता दें कि इसरो के तीसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल के चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के साथ ही भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया। इससे भारत चांद की सतह पर कदम रखने वाला चौथा देश और हमारी पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया।

इसरो ने एक ट्वीट (अब X) में लिखा, "चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा और भारत ने चंद्रमा पर सैर की। अधिक अपडेट जल्द ही।" इसके अलावा INSPACe के अध्यक्ष पवन के. गोयनका ने रोवर प्रज्ञान की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "रैंप पर लैंडर से बाहर आते रोवर की पहली तस्वीर।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लैंडर विक्रम के अंदर से रोवर प्रज्ञान को सफलापूर्वक बाहर निकालने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम और देश के नागरिकों को बृहस्पतिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह चंद्रयान-3 के एक और चरण की सफलता को दर्शाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें