सरकार ने CJI यूयू ललित से मांगा उत्तराधिकारी का नाम, जानिए कौन बन सकता है नया चीफ जस्टिस

रिटायर होने से पहले CJI अपने उत्तराधिकारी के रूप में वरिष्ठतम जज के नाम की सिफारिश करते हैं। इस परंपरा के अनुसार जस्टिस चंद्रचूड़ (Justice Chandrachud) 50वें CJI होंगे

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 1:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
CJI यूयू ललित 8 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं

केंद्र सरकार ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) उदय उमेश ललित (Justice U U Lalit) को रिटायरमेंट से पहले अपने उत्तराधिकारी का नाम देने के लिए कहा है। आपको बता दें कि CJI यूयू ललित 8 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने चीफ जस्टिस यूयू ललित को चिट्ठी लिखकर उनके उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने को कहा है।

दरअसल, सीजेआई यूयू ललित 8 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। परंपरा के अनुसार CJI दूसरे सबसे सीनियर जज के नाम की सिफारिश सरकार को भेजते हैं। सीजेआई ललित के बाद दूसरे सबसे सीनियर जज जस्टिस चंद्रचूड़ (Justice DY ChandraChud) हैं।

ये भी पढ़ें- Weather Updates: बारिश से दिल्ली वालों का वीकेंड होगा सुहाना, UP और उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज


नियमानुसार, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भारत के अगले चीफ जस्टिस होंगे। अगर चंद्रचूड़ चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनते हैं, तो उनका कार्यकाल कार्यकाल 9 नवंबर, 2022 से 10 नवंबर, 2024 तक यानी 2 साल का होगा। जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता, जस्टिस यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ 1978 से 1985 तक देश के 16वें चीफ जस्टिस रह चुके हैं।

पिछले 27 अगस्त को जस्टिस यूयू ललित ने देश के 49वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी। राष्ट्रपति भवन में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। जस्टिस यूयू ललित ने जस्टिस एनवी रमना की जगह ली थी, जोकि कल 26 अगस्त को चीफ जस्टिस के रूप में रिटायर हुए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।