आदिवासी महिला से रेप के बाद तेलंगाना के आसिफाबाद में सांप्रदायिक तनाव, आरोपी गिरफ्तार

तेलंगाना के आसिफाबाद जिले के जैनूर शहर में 4 सितंबर को सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। इस इलाके में ऑटो-रिक्शा ड्राइवर द्वारा आदिवासी महिला से रेप की खबर से उत्तेजित भीड़ ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान व्यावासायिक प्रतिष्ठानों पर हमला किया। इस दौरान आगजनी की घटना भी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में भीड़ को दुकानों पर हमला करते हुए और पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 8:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस वीभत्स घटना के खिलाफ कई जनजातीय संगठनों द्वारा बंद का आह्वान किया गया था।

तेलंगाना के आसिफाबाद जिले के जैनूर शहर में 4 सितंबर को सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। इस इलाके में ऑटो-रिक्शा ड्राइवर द्वारा आदिवासी महिला से रेप की खबर से उत्तेजित भीड़ ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर हमला किया। इस दौरान आगजनी की घटना भी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में भीड़ को दुकानों पर हमला करते हुए और पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है।

खबरों के मुताबिक, इस वीभत्स घटना के खिलाफ कई जनजातीय संगठनों द्वारा बंद का आह्वान किया गया था, जिसमें तकरीबन 5,000 लोग जैनूर में इकट्ठा हुए थे। उत्तेजित भीड़ ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग लगा दी और धार्मिक ढांचों पर पत्थर बरसाए, जिस वजह से इस इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। हैदराबाद के सांसद और AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस सांप्रदायिक तनाव पर चिंता जताई है। उन्होंने इस सिलसिले में तेलंगाना के डीजीपी को चिट्ठी भी लिखी है।

ओवैसी ने शांति की अपील करते हुए कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने ट्विटर (X) पर कहा, ' मैंने जैनूर में सांप्रदायिक तनाव की घटना के सिलसिले में तेलंगाना के डीजीपी से बात की है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।' इस बीच बीजेपी ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार पर हमला बोला। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अल्पसंख्यकों की सहानुभूति हासिल करने के लिए राजनीति कर रही है।


X प्लेटफॉर्म पर तेलंगाना बीजेपी की पोस्ट में कहा गया है, 'शेख मखदूम ने जनजातीय समुदाय की लड़की के साथ रेप किया। केस दर्ज होने के डर से उसने लड़की की हत्या की भी कोशिश की। अल्पसंख्यकों के लिए सहानुभूति की राजनीति।' खबरों के मुताबिक, अभियुक्त ऑटो ड्राइवर शेख मखदूम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर 45 साल की आदिवासी महिला से रेप का आरोप है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।