Sonia Gandhi : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में काराई गईं भर्ती

Sonia Gandhi : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपडेटेड Feb 20, 2025 पर 11:49 PM
Story continues below Advertisement
सोनिया गांधी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में काराई गईं भर्ती

Congress leader Sonia Gandhi  : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, सोनिया गांधी के भर्ती होने का सही समय या कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सोनिया गांधी को गुरुवार सुबह भर्ती कराया गया।

कल मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी की हालत अभी ठीक है और उन्हें शुक्रवार सुबह तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।  बता दें कि सोनिया गांधी को पब्लिक में आखिरी बार 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में देखा गया था। वहीं 10 फरवरी को सोनिया गांधी ने सरकार से जल्द से जल्द जनगणना पूरी करने को कहा था। उन्होंने दावा किया था कि देश के लोगों खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले लाभों से वंचित हैं।


अस्पताल ने दी ये जानकारी

वहीं सोनिया गांधी के हेल्थ के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अजय स्वरूप के अनुसार, “उन्हें आज पेट से संबंधित किसी समस्या के कारण भर्ती कराया गया था. हालांकि, कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है और पूरी संभावना है कि उसे कल सुबह तक छुट्टी दे दी जाएगी.”

 

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 20, 2025 10:53 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।