Get App

Coronavirus India News Live Updates: संक्रमण के नए मामले घटे, एक दिन में 2.63 लाख नए केस और 4,329 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में अब कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या 2,52,28,996 है जिनमें से एक्टिव केस 33,53,765 है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2021 पर 12:16 PM
Coronavirus India News Live Updates: संक्रमण के नए मामले घटे, एक दिन में 2.63 लाख नए केस और 4,329 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले घटने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में 2,63,533 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,52,28,996 पहुंच गई है।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, एक दिन में संक्रमण की वजह से 4,329 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,78,719 पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों में जहां 2,63,533 नए मामले सामने आए हैं वहीं इस दौरान 4,22,436 लोग इस बीमारी से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इस बीमारी से अब तक कुल 2,15,96,512  लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

देश में अब कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या 2,52,28,996 है। इनमें से एक्टिव केस 33,53,765  है जबकि 2,15,96,512  लोग ठीक हो चुके हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, 17 मई को 18,69,223 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। देश में अब तक कुल 31,82,92,881 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र का क्या है हाल?

महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 26,616 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 516 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल 82,486 लोगों की मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,05,068 हो गई है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 4,45,495  है।

मुंबई में पिछले एक दिन में 1240 नए मामले सामने आए और 48 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,89,936 हो गई है। इनमें से 6,39,340 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और शहर में फिलहला 34,288 एक्टिव केस हैं। अब तक 14,308 लोगों की जान जा चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें