CJP Protest Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की एक अदालत ने रिहा कर दिया है। हिरासत के बाद गिरफ्तार किए गए तीनों CJP नेताओं को आज यानी रविवार (11 अक्तूबर) को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। CJP के कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने रविवार (11 अक्टूबर) को कहा, "एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की अदालत ने दीपके, रांका और दास को रिहा कर दिया है।" इस बीच, CJP ने चुनावी वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं के विरोध में आज जंतर-मंतर पर एक बार फिर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
