Get App

Coronavirus India News Live Updates: एक दिन में 2.11 लाख नए केस आए सामने और 3,847 लोगों की मौत

संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,73,69,093 हो गई है और अब तक कुल 2,46,33,951 लोग ठीक हो चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2021 पर 12:53 PM
Coronavirus India News Live Updates: एक दिन में 2.11 लाख नए केस आए सामने और 3,847 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामलों में आज लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों में 2,11,298 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में 3,847 लोगों की मौत हो गई है और एक दिन में 2,83,135 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। हर दिन आने वाले मौत के आंकड़ों में गिरावट आई है।

यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,73,69,093 पहुंच गई है। संक्रमण की वजह से अब तक कुल 3,15,235 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 24,19,907 है। अब तक कुल 2,46,33,951 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोनावायरस संक्रमण के साथ ही देश में टीकाकरण का काम भी तेजी से चल रहा है। देश भर में पिछले 24 घंटे में 18,85,805 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,26,95,874 पहुंच गया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, 26 मई को 21,57,857 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। देश में अब तक कुल 33,69,69,353 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र का हाल

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 24,752 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 453 लोगों की मौत हुई है। पिछले एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण की बीमारी से ठीक होकर 23,065 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
यह लगातार सातवां दिन है जब महाराष्ट्र में नए केस 30,000 से कम आए हैं। राज्य में अभी कुल संक्रमितों की संख्या 5,659,957 है। महाराष्ट्र में एक्टिव केसों की संख्या 3,15,042 है। राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 91,341 हो चुकी है। महाराष्ट्र में रिकवरी रेट अभी 92.76 फीसदी है।

कर्नाटक का हाल

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 26,811 नए मामले सामने आए हैं और 540 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन में 40,741 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 4,09,924 हो गई है। कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 20,62,910 हो गई है और अब तक 26,929 लोगों की मौत हो चुकी है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें