Get App

Coronavirus LIVE Updates: देश में एक दिन में आए 14,256 नए केस, जो बाइडेन के इनोग्रेशन में तैनात 100-200 नेशनल गार्ड पॉजिटिव

मंत्रालय के बताया कि देश में कुल 13,90,592 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2021 पर 2:41 PM
Coronavirus LIVE Updates: देश में एक दिन में आए 14,256 नए केस, जो बाइडेन के इनोग्रेशन में तैनात 100-200 नेशनल गार्ड पॉजिटिव

देश और दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप अब लगातार जारी है। कोरोना को लेकर सबसे बड़ी चौंकाने वाली खबर अमेरिका से आ रही है, जहां राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के शपथ ग्रहण समारोह में तैनात 100 से 200 नेशनल गार्ड मेंबर्स वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 14,256 नए मामले सामने आए और एक दिन में 152 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन के मुताबिक, देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,06,39,684 और कुल मौतों की संख्या 1,53,184 हो गई है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,85,662 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 10,300,838 है।

मंत्रालय के बताया कि देश में कुल 13,90,592 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल (22 जनवरी) तक कोरोनावायरस के लिए कुल 19,09,58,119 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,37,095 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

वहीं भारत में बनाई गई कोरोनावायरस वैक्सीन की पहली खेप ब्राजील पहुंच गई है। ब्राजील में भारत के राजदूत ने कहा कि भारत-ब्राजील संबंधों में आज एक ऐतिहासिक दिन है। ब्राजील ऐसा कंसाइनमेंट पाने वाला पहला देश है। पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे और हम आपके प्रयासों के लिए काम करना जारी रखेंगे और मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें