Coronavirus Updates: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रोज के मामलों में गिरावट आने लगी है। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री (Union Health Ministry) के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,04,50,284 हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से 1,50,999 लोगों की मौत हो गई है। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 2,23,335 है। अब तक कुल 1,00,75,950 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 18,645 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और 201 लोगों की मौत हो गई है और एक दिन में 19,299 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
India reports 18,645 new COVID-19 cases, 19,299 discharges, and 201 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry
— ANI (@ANI) January 10, 2021
Total cases: 1,04,50,284
Active cases: 2,23,335
Total discharges: 1,00,75,950
Death toll: 1,50,999 pic.twitter.com/dnFf6xNNb0
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक महाराष्ट्र में है। राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते मौत का आंकड़ा 50,000 से ऊपर हो गया है। इस तरह से महाराष्ट्र दुनिया का ऐसे पहला राज्य है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक मौत हुई है। महाराष्ट्र के बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में 39,298 लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को राज्य में 3,581 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 2,401 लोग ठीक हुए। अब तक यहां 19,65,556 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18,61,400 लोग ठीक हो चुके हैं और 52,960 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 50,027 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल (Indian Council of Medical Research -ICMR) की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के कल (09 जनवरी) तक कुल 18,10,96,622 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 8,43,307 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।