Coronavirus News Live Updates: एक दिन में 46,617 नए मामले आए सामने, 853 लोगों की मौत
 
Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आज गिरावट आई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 46,617 नए मामले सामने आए और 853 लोगों की मौत हुई है। जबकि कल नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इससे अधिक आई थी। 

देश में अभी संक्रमितों की कुल संख्या 3,04,58,251 है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 5,09,6374 है जबकि 2,95,48,302 लोग इस संक्रमण से अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान 59,384 लोग रिकवर हुए हैं।

इस महामारी के कारण अब तक देश में कुल 4,00312 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी लहर बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। लिहाजा सरकार वैक्सिनेशन पर जोर दे रही है। 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,64,123 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक कुल 34,00,76,232 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, कोरोना वायरस के एक्टिव मामले कुल मामलों के 1.67 फीसदी है। रिकवरी रेट 97.01 फीसदी है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.48 फीसदी है।  

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, 1 जुलाई तक कुल 41,42,51,520 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जबकि सिर्फ 1 जुलाई को 18,80,026 सैंपल टेस्ट हुए हैं।  

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।