Get App

Coronavirus News Live Updates: एक दिन में संक्रमण के 50,040 नए केस और 1,258 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,02,33,183 पहुंच गई है और अब तक 3,95,751 लोगों की मौत हो चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2021 पर 10:32 PM
Coronavirus News Live Updates: एक दिन में संक्रमण के 50,040 नए केस और 1,258 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, पिछले एक दिन में संक्रमण के 50,040 नए केस सामने आए हैं और 1,258 लोगों की मौत हो गई है।

देश में अभी संक्रमितों की कुल संख्या 3,02,33,183 है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 5,86,403 है जबकि 2,92,51,029 लोग इस संक्रमण से अब तक ठीक हो चुके हैं। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 57,944 लोग रिकवर हुए हैं।

इस महामारी के कारण अब तक देश में कुल 3,95,751 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी लहर बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। लिहाजा सरकार वैक्सिनेशन पर जोर दे रही है। 22 जून से देश के सरकारी अस्पतालों में 18 से ज्यादा उम्र वालों को भी फ्री टीका लगाया जा रहा है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 64,25,893 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक कुल 32,17,60,077 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, कोरोना वायरस के एक्टिव मामले कुल मामलों के 1.94 फीसदी है। रिकवरी रेट बढ़कर 96.75 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.82 फीसदी पहुंच गया है।  

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, 26 जून तक कुल 40,42,65,101 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जबकि सिर्फ 26 जून को 17,77,309 सैंपल टेस्ट हुए हैं। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें