Get App

Coronavirus News Live Updates एक दिन में 70,421 नए केस आए सामने और 3,921 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,95,10,410 पहुंच गई है और अब तक 25,48,49,301 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2021 पर 10:46 AM
Coronavirus News Live Updates एक दिन में 70,421 नए केस आए सामने और 3,921 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में हर दिन आने वाले नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट आने लगी है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण के 70,421 नए केस सामने आए हैं और 3,921 लोगों की मौत हो गई है।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,95,10,410 पहुंच गई है और अब तक कुल 3,74,305 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई है।

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 9,73,158 है। एक दिन में 1,19,501 लोगो कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 2,81,62,947 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में आज 72 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.25% है, जो लगातार 20 दिनों से 10% कम है। देश में लगातार 32वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं।

देश में दूसरी लहर आने के बाद वैक्सीनेशन में भी तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में 14,99,771 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक देश में कुल 25,48,49,301 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, देश में 14 जून तक कुल 37,96,24,626 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जबकि सिर्फ 13 जून को 14,92,152 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें