Get App

Coronavirus Update: कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार, एक दिन में रिकॉर्ड उछाल, 10,158 नए मामले दर्ज

Coronavirus Update: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक दिन में 10,158 नए मामले दर्ज किए गए हैँ। यह पिछले 200 दिन में सबसे ज्यादा नए मामले हैं। देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 44,998 हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2023 पर 10:02 AM
Coronavirus Update: कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार, एक दिन में रिकॉर्ड उछाल, 10,158 नए मामले दर्ज
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है

Coronavirus Update: देश में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। हर दिन नए मामले चीते की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 10,158 नए मामले दर्ज किए हए हैं। यह पिछले 200 दिन में एक सबसे ज्यादा नए मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 44,998 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 5,356 लोग ठीक हुए हैं। अब कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,42,10,127 पहुंच गई है। वहीं रिकवरी रेट 98.71 फीसदी है। जबकि डेली पोजिटिविटी रेट 4.42 फीसदी है।

वहीं एक दिन पहले 7830 नए मामले सामने आए थे। देश में अब तक 92.34 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से पिछले 24 घंटे में 2,29,958 टेस्ट किए गए हैं। देश भर में अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 327 डोज दी गई हैं।

10-12 दिन तक बढ़ सकते हैं केस

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, देश में अभी 10-12 दिनों तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। यह समय बेहद अमह होगा। हालांकि इसेक बाद कोरोना के आंकड़ों के में गिरावट देखने को मिलेगी। भले ही मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने का आंकड़ा कम है। उम्मीद है कि ये आंकड़ा कम ही रहेगा। इसकी वजह ये है कि कोविड मामलों में मौजूदा वृद्धि नए वेरिएंट XBB.1.16 की वजह से हो रहे हैं। यह ओमीक्रोन का एक सब-वेरिएंट है। बताया गया है कि इस वेरिएंट को आइसोलेट किया गया है। वैक्सीन की क्षमता की स्टडी भी इस पर की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें