XBB 1.16.1 Omicron: देशभर में Covid-19 के इस नए वेरिएंट के 234 मामले, XB 1.16 स्ट्रेन का म्यूटेशन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 5,676 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 37,093 हो गई। भारतीय SARS COV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम अलग-अलग राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं का एक ग्रुप है, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गठित किया है

अपडेटेड Apr 11, 2023 पर 8:44 PM
XBB 1.16.1 Omicron: देशभर में Covid-19 के इस नए वेरिएंट के 234 मामले

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने के बीच INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, XBB 1.16.1 के म्यूटेटेड सब-वेरिएंट के 234 मामले सामने आए है। XBB 1.16.1 Covid-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के संक्रामक XB 1.16 स्ट्रेन का म्यूटेशन है। आंकड़ों के अनुसार XBB 1.16.1 दिल्ली, गुजरात और हरियाणा समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिला है। भारतीय SARS COV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के आंकड़ों के अनुसार, XBB1.16 वेरिएंट के 1,774 मामले 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 5,676 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 37,093 हो गई।

भारतीय SARS COV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम अलग-अलग राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं का एक ग्रुप है, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गठित किया है। INSACOG कोरोना वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग और Covid-19 वायरस का विश्लेषण कर रहा है।


भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,676 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,68,172 हो गई है। वहीं इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 37,093 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, पंजाब तथा राजस्थान में तीन-तीन, कर्नाटक में दो और गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत होने से देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,000 हो गई। साथ ही, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में छह नाम और जोड़े हैं।

Coronavirus Updates: देशभर में अस्पतालों में मॉकड्रिल, विशेषज्ञ ने दी नए स्ट्रेन के हिसाब से Covid-19 वैक्सीन अपडेट करने की सलाह

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 37,093 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.8 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,42,00,079 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।