Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,799 नए मामले सामने आए हैं और 180 लोगों की मौत हो गई है।
Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,799 नए मामले सामने आए हैं और 180 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं कल यानी 03 अक्टूबर को 22,842 नए मामले सामने आए थे और 244 लोगों की मौत हो गई थी।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,38,34,702 पहुंच गई है। अब तक कुल 4,48,997 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मामलों की संख्या 2,64,458 है, जो कि 200 दिन में सबसे कम है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.89 फीसदी हो गया है। पिछले 24 घंटे में 26,718 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक कुल 3,31,21,247 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण पर लगाम कसने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। भारत के कोविड वैक्सीनेश कार्यक्रम ने 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 90,79,32,861 पहुंच गया है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 03 अक्टूबर तक कुल 57,42,52,400 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 03 अक्टूबर को 9,91,676 सैंपल टेस्ट किए हैं।
मुंबई का हाल
मुंबई में कोरोना वायरस के 570 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में 564 मरीज ठीक हुए हैं और 3 संक्रमितों की मौत हो गई है। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 4,714 है। कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7,44,389 है। अब तक कुल 721,051 मरीज ठीक हो चुके हैं और 16,125 लोगों की मौत हो चुकी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।