COVID-19 Update: देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, एक दिन में 188 नए मामले दर्ज

COVID-19 Update: चीन, जापान, अमेरिका जैसे कई देशों में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 188 नए मामले सामने आए हैँ। एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,468 हो गई है। भारत में हर हफ्ते नए संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं

अपडेटेड Dec 28, 2022 पर 11:10 AM
रिकवरी रेट 98.80 फीसदी पहुंच गया है। अब तक 4,41,43,483 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं

COVID-19 Update: चीन, अमेरिका और जापान समेत कई देशों में कोरोना की नई लहर आ गई है। वहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। भारत में फिलहाल संक्रमण काबू में है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि हफ्तेभर में नए मामलों में 14 फीसदी का उछाल आया है। इस बीच भारत में पिछले 24 घंटे में 188 नए मामले सामने आए हैं। रिकवरी रेट 98.80 फीसदी पहुंच गई है। वहीं अब तक कुल 4,41,43,483 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले बढ़कर 3,468 हो गए हैं। जबकि कल एक्टिव केस 3,421 थे।

हेल्थ मिनिस्ट्री से मिली जानकारी के मुताबिक, 24 घंटे में 47 एक्टिव केस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक्टिव मामले कुल मामलों के 0.01 फीसदी हैं। अब तक देश में 5,30,696 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना संक्रमण से पहली मौत साल 2020 में हुई थी।

वैक्सीनेशन


हेल्थ मिनिस्ट्री की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक वैक्सीन की 220.07 करोड़ डोज दी जा चुकी है। देश भर में वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। भारत में 7 अगस्त 2020 को 20 लाख कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पार हो गया था। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख मरीज हो गए। 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख कोरोना संक्रमित मरीज हो गए थे। इसके बाद 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को देश में एक करोड़ कोरोना संक्रमित मरीज हो गए थे।

Cancelled Train List Today: उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के कारण बढ़ने लगी है कैंसिल होने वाली ट्रेनों की संख्या, चेक करें लिस्ट

दिल्ली

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16 नए मामले दर्ज किए गए है। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 0.44 फीसदी है। दिल्ली में कुल एक्टिव केस 39 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 3 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 1,98,0615 मरीज ठीक हो चुके हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जारी की कोविड गाइडलाइन

एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने भी यूएई (UAE) से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड गाइडलाइन (Covid Guideline) जारी कर दी है। इस गाइडलाइन में कहा गया है कि UAE से आने वाले सभी लोगों को पूरी तरह से कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सभी नियमों का पालन करना होगा। मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।