Covid Live Updates: चीन में कोरोना के कहर से हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन सैकड़ों लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। जिससे अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं और न ही लोगों को समय से दवाइयां मिल पा रही हैं। चीन के बीजिंग जैसे शहरों के अस्पताल कोरोना मरीजों से ठसाठस भरे हुए हैं। चीन ने इस महीने की शुरुआत में जीरो कोविड पॉलिसी (China Zero Covid Policy) में ढील दी थी। जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। हालांकि, अब चीन कोरोना के बढ़ते मामलों को छुपाने की कोशिश में जुट गया है। इस बीच चीन में तेजी से फैले कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत ने भी कोरोना से निपटने के लिए कमर कस ली है।
भारत ने चीन समेत 4 अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी कर दिया है। भारत सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस में कहा गया है कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों को RT-PCR टेस्ट जरूरी कर दिया है।
वहीं केंद्र सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए राज्यों को भी कई उपाय करने के लिए कहा है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से कहा है कि कोरोना से निपटने के लिए 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल (mock drill) किया जाए। जिसमें ऑक्सीजन प्लांट को भी शामिल करने को कहा गया है। शनिवार से नई गाइडलाइंस के तहत दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर और गोवा समेत की एयरपोर्ट पर विदेश से आए हुए यात्रियों को कोरोना टेस्ट शुरू हो गए है। वहीं केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जीनोम सिक्वेंसिंग करने के भी निर्देश दिए गए। कोरोना के नए नए वेरिएंट का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
भारत में एक दिन में 227 नए मामले आए सामने
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 227 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई है। देश में एक्टव मरीजों की संख्या 3,424 हो गई है। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,46,77,106 हो गई है। देश में अब तक कुल 5,30,693 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इससे पहले शनिवार को देश में एक दिन में 201 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई थी।
चीन डेली कोविड रिपोर्ट जारी नहीं करेगा
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (China National Health Commission) ने कहा कि अब कोरोना वायरस का डेटा जारी नहीं करेगा। बता दें कि इससे पहले पिछले तीन सालों से वह कोविड-19 के दैनिक मामलों के आंकड़े प्रकाशित कर रहा था।