सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के तूफानी पारी के चलते भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने हॉन्गकॉन्ग ने 193 रनों का टारगेट दिया था
IND vs HK Live Streaming Details: टीम इंडिया ने हॉन्गकॉन्ग को 40 रनों से मात दे दी है। हॉन्गकॉन्ग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत टीम इंडिया एशिया कप के दूसरे और आखिरी लीग मैच में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ टीम में एक बदलाव की थी। पाकिस्तान के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पंड
IND vs HK Live Streaming Details: टीम इंडिया ने हॉन्गकॉन्ग को 40 रनों से मात दे दी है। हॉन्गकॉन्ग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत टीम इंडिया एशिया कप के दूसरे और आखिरी लीग मैच में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ टीम में एक बदलाव की थी। पाकिस्तान के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पंड्या को इस मैच में आराम दिया गया था।
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि आगे के टूर्नामेंट के लिए हार्दिक पंड्या टीम के लिए जरूरी हैं, ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है। पंड्या की जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है। भारत की नजरें 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए सही टीम संयोजन तलाशने पर भी है।
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के तूफानी पारी के चलते भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया है। टीम इंडिया ने हॉन्गकॉन्ग को 193 रनों का टारगेट दिया है।
सूर्यकुमार 26 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी धमाकेदार पारी में 6 चौका और 6 छक्का लगाया। वहीं, विराट कोहली भी 44 गेंद पर नाबाद 59 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 1 चौका और 3 छक्का लगाया।
रोहित शर्मा के तौर पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए। हॉन्गकॉन्ग के तेज गेंदबाज आयुष शुक्ला ने रोहित शर्मा का आउट कर भारत को पहला झटका दिया।
रोहित शर्मा के बाद केएल राहुल भी जल्द ही पवेलियन लौट गए हैं। केएल राहुल को मोहम्मद गजानफर ने चलता कर दिया। राहुल ने 39 गेंद खेलकर 36 रन बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है:-
टीम इंडिया की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
हॉन्गकॉन्ग की प्लेइंग-11: निजकत खान (कप्तान), यसीम मुर्तजा, बाबर हयात, किंचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैक्कैनी, जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुश शुक्ला, मोहम्मद गजनफर
भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है। भारत में एशिया कप 2022 का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स पर हो रहा है। इसके अलावा क्रिकेट फैंस एशिया कप के सभी मुकाबले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी लाइव देख सकते हैं।