नेपाल के दीपेंद्र सिंह ने तोड़ा युवराज सिंह का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 9 गेंदों में ठोक दी हाफ सेंचुरी

Asian Games 2023: नेपाल के पांचवें नंबर के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सिर्फ 9 गेंद में अर्धशतक बनाकर युवराज सिंह के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। युवराज ने 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप टी20 मैच में 58 रन की पारी खेलने के दौरान 12 गेंद में अर्धशतक बनाया था। मैच में जब सिर्फ 11 गेंदें बची थीं, तब क्रीज पर नए आए दीपेंद्र ने उनमें से 10 गेंदें खेलीं और इतिहास रच दिया

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 12:10 PM
Asian Games 2023: दीपेंद्र 10 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस ऐतिहासिक पारी में 8 छक्के शामिल थे

Asian Games 2023: नेपाल (Nepal) के स्टार बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी (Dipendra Singh Airee) ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ 2007 के T20 वर्ल्ड कप में बनाए गए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दीपेंद्र सिंह ने मंगोलिया के खिलाफ T-20 इंटरनशेनल मुकाबले में तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 9 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। इसके साथ ही उन्होंने युवराज सिंह के 12 गेंदों में लगाई गई हाफ सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने केवल 9 गेंदों में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाया।

दीपेंद्र 10 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस ऐतिहासिक पारी में 8 छक्के शामिल थे। नेपाल बुधावार को चीन में चल रहे एशियाई खेलों की क्रिकेट इवेंट में टी20 इंटरनेशनल में 300 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बना। उसने मंगोलिया के खिलाफ मैच में तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। 19 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज कुशाल मल्ला ने सिर्फ 34 गेंद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक पूरा किया।

उन्होंने डेविड मिलर और रोहित शर्मा के संयुक्त रूप से पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 35 गेंद में शतक बनाया था। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कुशाल ने 12 छक्कों और 8 चौकों से नाबाद 137 रन की पारी खेली, जिससे नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 314 रन बनाए जो T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सर्वाच्च स्कोर है।


नेपाल के पांचवें नंबर के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सिर्फ 9 गेंद में अर्धशतक बनाकर युवराज सिंह के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। युवराज ने 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप T-20 मैच में 58 रन की पारी खेलने के दौरान 12 गेंद में अर्धशतक बनाया था।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2023: भारत ने जीता चौथा गोल्ड, शूटिंग में बेटियों ने झटका सोना, पदकों की संख्या 16 हुई

मैच में जब सिर्फ 11 गेंदें बची थीं, तब क्रीज पर नए आए दीपेंद्र ने उनमें से 10 गेंदें खेलीं और इतिहास रच दिया। T-20 इंटरनेशनल में सर्वोच्च टीम स्कोर का पिछला रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम था जिसने 23 फरवरी 2019 को आयरलैंड के खिलाफ तीन विकेट पर 278 रन बनाए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।