Get App

Aus vs Afghanistan: लंगड़ाते हुए मैक्सवेल ने लगाया दोहरा शतक, अफगानिस्तान के जबड़े से छीना हारा हुआ मैच

Aus vs Afghanistan: मंगलवार को जब ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मैच शुरू हुआ तो पलड़ा भले ही ऑस्ट्रेलिया का भारी रहा हो पर मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जारी थी। इसकी सबसे बड़ी वजह थी अफगानिस्तान का हालिया फॉर्म। अफगानी टीम इस विश्व कप में इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका को हरा चुकी है। खास बात यह है कि इनमें से तीन टीमें ऐसी हैं जिनके पास वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Nov 07, 2023 पर 11:04 PM
Aus vs Afghanistan: लंगड़ाते हुए मैक्सवेल ने लगाया दोहरा शतक, अफगानिस्तान के जबड़े से छीना हारा हुआ मैच
Aus vs Afghanistan: मंगलवार को जब ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मैच शुरू हुआ तो पलड़ा भले ही ऑस्ट्रेलिया का भारी रहा हो पर मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा रही थी।

Aus vs Afghanistan: मंगलवार को मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम एक और ऐतिहासिक लमहे का गवाह बना। मंगलवार को जब ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मैच शुरू हुआ तो पलड़ा भले ही ऑस्ट्रेलिया का भारी रहा हो पर मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा रही थी। इसकी सबसे बड़ी वजह थी अफगानिस्तान का हालिया फॉर्म। अफगानी टीम इस विश्व कप में इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका को हरा चुकी है। खास बात यह है कि इनमें से तीन टीमें ऐसी हैं जिनके पास वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी है। अब मगंलवार के मैच में अफगान की निगाहें पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराने पर थीं।

दमदार अफगानिस्तान, लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलिया

मैच की शुरुआत में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिछले कई मुकाबलों में रनों का पीछा करते हुए जीत दर्ज करने वाली अफगानी टीम शुरु से ही लय में नजर आई। हालांकि भले ही नियमित अंतराल पर अफगानिस्तान के विकेट गिरते रहे पर एक छोर से ओपनर इब्राहिम जादरान ने मोर्चा संभाले रखा। जादरान ने 143 गेंदों में अफगानिस्तान के लिए विश्व कप में पहला शतक जमाया। जिसके दम पर अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 292 रनों का टार्गेट दिया।

बाबर आजम ने खरीदी 7 लाख की Sabyasachi शेरवानी, निकाह के लिए भारत से ही ले जाएंगे महंगी ज्वैलरी | Moneycontrol Hindi

मैक्सवेल ने चेज करते हुए जड़ा ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला दोहरा शतक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें