क्रिकेटरों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी! जडेजा का हुआ प्रमोशन, तो KL राहुल को लगा झटका, रहाणे-ईशांत के करियर पर संकट

BCCI Annual Contract List: शीर्ष क्रम के बल्लेबाज केएल राहुल को लगातार खराब प्रदर्शन के कारण ‘ग्रेड B’ में खिसका दिया गया है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने चार ग्रुप - ‘A प्लस’ (7 करोड़ रुपये), ‘A’ (5 करोड़ रुपये), ‘B’ (3 करोड़ रुपये) और ‘C’ (1 करोड़ रुपये) में 26 क्रिकेटरों को ‘रिटेनरशिप’ सौंपी है

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 4:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BCCI Annual Contract List: अक्टूबर 2022 से लेकर सितबंर 2023 तक के लिए इन खिलाड़ियों के साथ करार किया गया है

BCCI Annual Contract List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2022-23 सीजन के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों की वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कुल 26 खिलाड़ियों को जगह दी है। अक्टूबर 2022 से लेकर सितबंर 2023 तक के लिए इन खिलाड़ियों के साथ करार किया गया है। इस बार ग्रेड A+ में चार, ग्रेड- A में पांच, ग्रेड- B में छह और ग्रेड- C में सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

स्टार आल राउंडर रविंद्र जडेजा को अपने शानदार प्रदर्शन का पुरस्कार बीसीसीआई के वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट के एलीट ग्रेड ‘A प्लस’ में एंट्री मिल गई है। जबकि अक्षर पटेल को भी ‘A’ ग्रेड में शामिल किया गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी में संयुक्त ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे 34 वर्षीय जडेजा ‘A प्लस’ वर्ग में शामिल चार खिलाड़ियों में से एक हैं जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं।

केएल राहुल को झटका


बीसीसीआई ने रविवार को अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज केएल राहुल को लगातार खराब प्रदर्शन के कारण ‘ग्रेड B’ में खिसका दिया गया है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने चार ग्रुप - ‘A प्लस’ (7 करोड़ रुपये), ‘A’ (5 करोड़ रुपये), ‘B’ (3 करोड़ रुपये) और ‘C’ (1 करोड़ रुपये) में 26 क्रिकेटरों को ‘रिटेनरशिप’ सौंपी।

भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा के करियर पर संकट

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा को वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है। इस अनुभवी तिकड़ी को वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किए जाने से संकेत मिलता है कि अब राष्ट्रीय टीम में उनकी जरूरत नहीं होगी। स्पिन आल राउंडर अक्षर काफी खुश होंगे जिन्हें ‘A’ वर्ग में प्रोमोट किया गया है। जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को भी पहली बार केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली, उन्हें ग्रुप ‘C’ में शामिल किया गया।

ऋषभ पंत बरकरार

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में लगी चोटों का इलाज कराने के बाद उबरने की प्रक्रिया में हैं। वह ‘A’ वर्ग में बरकरार हैं जिसमें हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी शामिल हैं। ग्रुप ‘B’ में छह क्रिकेटर शामिल हैं जिसमें चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- BCCI की अपील पर ICC को बदलना पड़ा अपना फैसला, इंदौर पिच की रेटिंग में किया बदलाव

जबकि ग्रुप ‘C’ में 11 क्रिकेटर उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह क अलावा भरत शामिल हैं।

ग्रेट के मायने

एलीट ‘A प्लस’ वर्ग में ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो सभी तीनों फॉर्मेट में निश्चित उम्मीदवार होते हैं। जबकि ‘A’ वर्ग में ऐसे क्रिकेटर होते हैं जो टेस्ट और वनडे के लिए निश्चित होते हैं। वहीं, ग्रुप B में ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिनका सीमित ओवर के क्रिकेट के लिए विचार किया जाता है जबकि ग्रुप ‘C’ के खिलाड़ियों को आमतौर पर नियमित रूप से तीनों से एक फॉर्मेट में के लिए विचार किया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।