VIDEO: 10 साल पहले आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता था अपना आखिरी ICC खिताब, इंग्लैंड को हरा धोनी ने रचा था इतिहास

Champions Trophy 2013: महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में आज ही के दिन 23 जून 2013 को टीम इंडिया ने पहली बार इंग्लैंड में ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। बर्मिंघम में बारिश से प्रभावित फाइनल मुकाबले में धोनी की अगुवाई में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को 5 रन से हराकर खिताब जीता था। इस जीत के साथ धोनी तीन अलग-अलग ICC टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बन गए। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उन्होंने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था

अपडेटेड Jun 23, 2023 पर 3:31 PM
Champions Trophy 2013: इस जीत के साथ धोनी तीन अलग-अलग ICC टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बन गए

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई में आज ही के दिन 23 जून 2013 को टीम इंडिया ने पहली बार इंग्लैंड में ICC चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2013) का खिताब जीता था। बर्मिंघम में बारिश से प्रभावित फाइनल मुकाबले में धोनी की अगुवाई में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को 5 रन से हराकर खिताब जीता था। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी की जीत भारत की ICC टूर्नामेंट में आखिरी ट्रॉफी साबित हुई। इस जीत के साथ धोनी तीन अलग-अलग ICC टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बन गए। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उन्होंने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था।

इस मुकाबले में कप्तानी कर रहे धोनी ने खाता भी नहीं खोला था लेकिन अपने फैसलों और शानदार विकेटकीपिंग से अंग्रेजों को नतमस्तक कर दिया था। 50 ओवर के इस मुकाबले को बारिश की वजह से 20 ओवर कर कर दिया गया था, जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर 129 रन बनाए। वहीं, 130 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 124 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ धोनी ICC के तीन अलग-अलग खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए थे। उन्होंने 2013 चैंपियन ट्रॉफी से पहले 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

टीम की तरफ से विराट कोहली (43), रवींद्र जडेजा (33) और पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से धूम मचाने वाले शिखर धवन (31) ने शानदार प्रदर्शन किए थे। इंग्लैंड के लिए रवि बोपारा के खाते में तीन विकेट आई थी। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में 3, विराट कोहली की कप्तानी में 4 और रोहित शर्मा की कप्तानी में 2 ICC टूर्नामेंट खेले। इन मुकाबलों में टीम इंडिया 8 बार नॉकआउट स्टेज और 4 बार फाइनल में भी पहुंची, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई। अब महज चार महीने बाद ICC का वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है।


बता दें कि कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया साल 2023 में चैंपियंस ट्रॉफी (फाइनल) हारा, तो साल 2019 विश्व कप (सेमीफाइनल) में भी भारत खिताब से वंचित रह गया। इसके बाद टीम इंडिया 2022 टी20 विश्व कप नहीं जीत सकी। अब इस साल एक और विश्व कप टीम इंडिया के सामने खड़ा है। भारत में ही टूर्नामेंट होने से उम्मीद है कि टीम इंडिया इस बार ICC खिताब अपने नाम कर ले।

ये भी पढ़ें- Assam Floods: असम में बारिश के बाद अब बाढ़ का विकराल रूप! 5 लाख लोग प्रभावित, 1 की मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।