ODI World Cup का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। भारत वर्ल्ड कप की मेजबानी करने के बाद अब वर्ल्ड कप फाइनल में भी अपना दम-खम दिखाता नजर आएगा। ऐसे में रविवार को होने जा रही क्लोजिंग सेरेमनी को लेकर भी बज्ज बना हुआ है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत के साथ-साथ Dua Lipa की धमाकेदार परफॉर्मेंस भी क्लोजिंग सेरेमनी में देखने को मिलेगी। सिंगर ने 2018 में चैंपियंस लीग के फाइनल के दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव में भी परफॉर्म किया था।
