Get App

RIP Legend: जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का 49 की उम्र में निधन, क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर

Heath Streak Dies: जिंबाब्‍वे के महान क्रिकेटर हीथ स्‍ट्रीक का निधन हो गया है। स्‍ट्रीक के पूर्व साथियों के मुताबिक, जिंबाब्‍वे के पूर्व कप्‍तान लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे। स्‍ट्रीक जिंबाब्‍वे के सर्वकालिक दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार थे। दिग्गज ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में 22 अगस्त को निधन हो गया। स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 65 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेले हैं

Akhileshअपडेटेड Aug 23, 2023 पर 10:25 AM
RIP Legend: जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का 49 की उम्र में निधन, क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर

जिंबाब्‍वे के महान क्रिकेटर हीथ स्‍ट्रीक (Heath Streak Dies) का निधन हो गया है। स्‍ट्रीक के पूर्व साथियों के मुताबिक, जिंबाब्‍वे के पूर्व कप्‍तान लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे। स्‍ट्रीक जिंबाब्‍वे के सर्वकालिक दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार थे। दिग्गज ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में 22 अगस्त को निधन हो गया। स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 65 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेले हैं। स्ट्रीक को कोलन और लिवर कैंसर था। उनका इलाज साउथ अफ्रीका में चल रहा था। स्ट्रीक 1997 से 2002 के बीच जिम्बाब्वे के क्रिकेटरों की स्वर्णिम पीढ़ी का हिस्सा थे।

एक दशक से अधिक के करियर में उन्होंने दोनों फॉर्मेट में कुल 4,933 रन बनाए। जबकि इस शानदार सफर के दौरान 455 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 16 बार एक पारी में 4 विकेट, जबकि 7 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। वनडे क्रिकेट में भी हीथ स्ट्रीक का गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। जिम्बाब्वे बोर्ड के साथ टकराव के बाद 2004 में इस्तीफा देने से पहले स्ट्रीक ने 2000 के दशक में देश का नेतृत्व किया था। साल 2000 में जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने हीथ स्ट्रीक को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों का कप्तान नियुक्त किया था।

स्ट्रीक की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने 21 टेस्ट मैचों में से चार मैच में जीत हासिल की, जबकि 11 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं, वनडे में स्ट्रीक ने 68 मैचों में टीम की कप्तानी की और इसमें से 47 में जहां हार मिली तो वहीं 18 मैच टीम ने अपने नाम किए। उन्होंने 31 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 2005 में रिटायर होने के बाद स्ट्रीक को 2009 में राष्ट्रीय टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया था। वह स्टार-स्टडेड कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे, जिसमें ग्रांट फ्लावर और पूर्व अंग्रेजी क्रिकेटर एलन बुचर शामिल थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें