हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का 40 की उम्र में हुआ निधन, हरियाणा सीएम ने जताया शोक

Haryanvi Singer Death: हरियाणावी सिंगर राजू पंजाबी ने 40 की उम्र में दम तोड़ दिया। पीलिया की वजह से अस्पतालों के चक्कर काट रहे सिंगर को डिस्चार्ज किया जा चुका था लेकिन तबीयत फिर खराब होने पर दोबारा अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। सिंगर को 'देसी-देसी', 'अच्छा लागे से' जैसे हिट गानों की वजह से जाना जाता है।

अपडेटेड Aug 23, 2023 पर 9:22 AM
Story continues below Advertisement
उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।

Haryanvi Singer Death: हरियाणा की आन-बान-शान दिग्गज कलाकार सिंगर राजू पंजाबी का महज 40 की उम्र में ही निधन हो गया। हिसार में एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वो काफी दिनों से पीलिया से पीड़ित थे। हालांकि ट्रीटमेंट के दौरान उनकी हालत में सुधार दिखने लगा जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। फिर एक दिन अचानक से तबीयत और बिगड़ गई और अस्पताल में दोबारा उन्हें भर्ती करवाया गया। सिंगर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर राजस्थान में किया जाएगा।

हरियाणा सीएम ने जाहिर किया शोक


हरियाणा के मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि सिंगर का जाना हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद है।प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एवं संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

View this post on Instagram
A post shared by KD (@kd.desirock)

Apple ने अपने यूजर्स को दी चेतावनी, सोते समय चार्जिंग पर लगे iPhone को ना रखें अपने पास

सिंगर ने दिए कई हिट गाने

इससे पहले सिंगर केडी देसी ने राजू की अस्पताल से एक तस्वीर इंस्टा पर शेयर की थी। इस पोस्ट ने फैंस को भी काफी झकझोर कर रख दिया। एक फैन ने लिखा कि हरियाणा इंडस्ट्री का काला दिन, ये बहुत बड़ा नुकसान है। इसकी पूर्ति शायद ही कभी हो पाए। राजू पंजाबी ने हरियाणवी संगीत इंडस्ट्री को कई नायाब हिट्स दिए। 'तू चीज लाजवाब', 'देसी-देसी' और 'अच्छा लागे से' जैसे गानों ने हरियाणा और हरियाणा के अलावा कई राज्यों में धूम मचाई। उनके अचानक जाने से सभी लोग सदमे में है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।