ICC Cricket World Cup 2023 Points Table: पहले नंबर पर भारत का दबदबा कायम, साउथ अफ्रीका को सेमी फाइनल के लिए करनी होगी मेहनत

ICC Cricket World Cup 2023 Points Table: 5 अक्टूबर को वर्ल्ड कप की शुरुआत अहमदाबाद स्थित स्टेडियम से हुई। प्वाइंट्स टेबल पर नंबर एक पर साउथ अफ्रीका है और भारत नंबर दो पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड जो कभी टॉप पर थी अब चौथे पायदान पर लुढ़क गई है। हालांकि आज भारत के श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में थोड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है-

अपडेटेड Nov 06, 2023 पर 8:56 AM
Story continues below Advertisement
6 नवंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश और श्रीलंका की भिड़ंत होने जा रही है।

इस वर्ल्ड कप में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। 5  अक्टूबर से शुरू हुए इस जीत के अभियान में आज 32वां मैच होने जा रहा है। 5 अक्टूबर को इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड से इस वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई। हालांकि एक के बाद एक छह जीतों के बाद भारत का जलवा हर जगह दिखाई दे रहा है। हालांकि 5 नवंबर को भारत ने साउथ अफ्रीका को 83 रनों पर ही समेट कर 243 रनों से मुकाबला जीता। जानिए वर्ल्ड कप में अब तक हुए मुकाबलों की डिटेल्स-

ODI वर्ल्ड कप में अब तक इन टीमों की हुई भिड़ंत

6 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अलावा साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की भिड़ंत हुई, 8 अक्टूबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 9 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम श्रीलंका और इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश का 11 अक्टूबर को भारत बनाम अफगानिस्तान, 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, 13 अक्टूबर को न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, 14 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर इंग्लैंड के अफगानिस्तान, 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका, 17 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड, 18 को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान, 19 भारत, बांग्लादेश और 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, 21 अक्टूबर साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 22 अक्टूबर को भारत के न्यूजीलैंड, 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ हुए अफगानिस्तान, 24 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश, 25 अक्टूबर को नीदरलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 26 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, 27 अक्टूबर पाकिस्तान वर्सेस साउथ अफ्रीका, 28 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड और नीदरलैंड बांग्लादेश, 29 अक्टूबर भारत बनाम इंग्लैंड, 30 अक्टूबर को श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, 31 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, 1 नवंबर को साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, 2 नवंबर भारत बनाम श्रीलंका, 3 नवंबर नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान, 4 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 5 नवंबर भारत बनाम साउथ अफ्रीका के सांस रोक देने वाले मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का कुछ ऐसा हाल रहा। इन मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल में उतार-चढ़ावदेखनेकोमिलरहाहै।

सेमी फाइनल में जगह

प्वाइंट्स टेबल में भारत ने लगातार आठ मैच जीतकर टॉप पर जगह बनाई और इसी के साथ सेमी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। 9 में से कम से कम सात मैच किसी भी टीम को सेमी फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए खेलने ही होंगे। मान लीजिए कि किन्हीं दो टीमों में टाई हो जाता है तो ऐसे में टीम के विनिंग रेशो और रन रेट की बदौलत प्वाइंट्स टेबल में सबसे टॉप पर रहेगी उसे सेमी फाइनल खेलने का मौका दिया जाएगा। देखिए अब तक प्वाइंट्स टेबल में टीमों का क्या है हाल-

इंडिया 2023 वर्ल्ड कप को होस्ट कर रहा है। ODI वर्ल्ड कप फॉर्मेट 50 ओवर का रहता है। राउंड रॉबिन मेथ्ड की मदद से इस बार सारे गेम्स शेड्यूल किए गए हैं। इस वर्ल्ड का पहला मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबादगुजरात में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच अक्टूबर को हुआ। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 9 विकेटों से मुकाबला जीता। 


6 अक्टूबर पाकिस्तान की भिड़ंत 6 अक्टूबर को नीदरलैंड से हुई। पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान 81 रनों से मैच जीती।

अक्टूबर को श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के मुकाबला काफी ज्यादा हैरतअंगेज रहा। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 428 रन बनाए। श्रीलंका को काफी बड़े मार्जिन से हराया। इसी के साथ प्वाइंट्स टेबल पर साउथ अफ्रीका दूसरे पायदान पर है। 7 अक्टूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान का भी आमना-सामना हुआ। अफगानिस्तान इस मैच में 156 रनों पर ही सिमट गई। वहीं बांग्लादेश ने 34.4 ओवर्स में 158 रन बनाकर मैच जीत लिया।

अक्टूबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच में कुछ शानदार पारियां देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। भारत ने इसके जवाब में 41.2 ओवरों में ही 201 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीता। 

9 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और नीदरलैंड की भिड़ंत हुई। न्यूजीलैंड ने मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर अपनी पोजिशन बरकरार रखी है। वहीं नीदरलैंड आठवें पायदान पर जा खिसकी।

10 अक्टूबर को सुबह साढ़े दस बजे इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच पहला मुकाबला हुआ। ये मुकाबला इंग्लैंड की टीम ने 137 रनों से जीता। 10 अक्टूबर को दूसरा मुकाबला 2 बजे से श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच हुआ। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 344 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने 48.2 ओवर्स में 345 रन बनाकर 6 विकेटों से मैच को जीता और प्वाइंट्स टेबल पर अपना दूसरा स्थान पक्का कर लिया।

11 अक्टूबर को भारत का दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा मुकाबला हुआ। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 272 रन बनाए। भारत ने 35 ओवर में 273 रन बनाकर 8 विकेटों से इस मैच को जीता और अब प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर है।

12 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ODI वर्ल्ड कप का दूसरा मैच होने जा रहा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को  312 रनों का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 पर ही सिमट गई। इस तरह 134 रनों से साउथ अफ्रीका की टीम ये मुकाबला जीती।

13 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 246 रनों का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने 42.5 ओवर्स में 248 रनों के साथ आठ विकेट से मैच जीता।

14 अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तान का ऐतिहासिक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में  पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक की टीम ने भारत को 192 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने 30.3 ओवर में ही मैच को जीत लिया

15 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच काफी रोमांचक मुकाबला हुआ। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 285 रनों का लक्ष्य दिया। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम 215 रनों पर ही सिमट गई। इसी के साथ अफगानिस्तान ये मुकाबला 69 रन से जीती।

16 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका का मुकाबला लखनऊ के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में 209 रन बनाए। इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 215 रन बनाकर आठ विकेट से जीत लिया।

17 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड का मुकाबला धर्मशाला स्टेडियम में हुआ। इस मैच में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में 245 रन बनाए। 246 के टारगेट के लिए उतरी प्रोटीयाज 207 पर ही सिमट गई। नीदरलैंड ये मुकाबला 38 रनों से जीत गई।

18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड का अफगानिस्तान का मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में हुआ। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 288 रन बनाए। अफगानिस्तान वहीं 139 पर ही सिमट गई। इसके साथ न्यूजीलैंड 149 रनों से ये मुकाबला जीती।

19 अक्टूबर को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुआ। भारत ने ये मुकाबला 7 विकेट से जीता। इस जीत के बाद फिर एक बार भारत नंबर दो के पायदान पर अपनी पोजिशन पर सख्ती से बरकरार है।

20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 368 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान को दिया था। पाकिस्तान जवाब में 305 रनों पर ही सिमट गई।

21 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में नीदरलैंड और श्रीलंका का मुकाबला सुबह दस बजे से शुरू हुआ। ये मुकाबला काफी कांटे की टक्कर का था। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने लंकाई खिलाड़ियों को 263 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका ने 5 विकेट का साथ मुकाबला जीता।

वहीं इसी दिन दोपहर दो बजे से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत हुई। ये मैच साउथ अफ्रीका ने 229 रनों से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटीयाज ने इंग्लैंड को 400 रनों का लक्ष्य दिया था।

22 अक्टूबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड की तगड़ी भिड़ंत हुई। दोनों टीमें प्वाइंट्स टेबल पर नंबर एक पर कब्जा करने के लिए मुकाबला कर रहे थे। भारत ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने भारत को 274 रनों का लक्ष्य दिया। भारत की ओर से विराट कोहली ने 95 रनों की शानदार पारी खेली। रवींद्र जडेजा के विनिंग चौके से भारत ने टारगेट हासिल कर जीत का परचम धर्मशाला में लहाराया।

23 अक्टूबर को आफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ंत हुई। मुकाबला बेहद शानदार रहा।पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बनाए। अफगानिस्तान की टीम भी मुकाबला आखिरी ओवर तक लेकर गई और 287 रनों के साथ जीत दर्ज की।

24 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच सांसें रोक देने वाला मुकाबला हुआ। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों की कमाल की भिड़ंत हुई। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 382 रन बनाए। ऐसे में बांग्लादेश की टीम 233 रनों पर ही सिमट गई और 149 रनों से मुकाबला हार गई। इसके बाद प्वाइंट्स टेबर पर साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत नीदरलैंड से हुई। दोनों का ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 रनों का लक्ष्य नीदरलैंड को दिया। 90 रनों पर नीदरलैंड की सारी विकेट ढह गईं। इस तरह 309 रनों से मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर आ गई है।

26 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का मुकाबला काफी कमाल का था। दोनों की भिड़ंत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 156 पर ही सिमट गई। ऐसे में श्रीलंका ने ये मुकाबला 8 विकेट से जीता।

27 अक्टूबर पाकिस्तान वर्सेस साउथ अफ्रीका का मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। पाकिस्तान ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 271 रनों का लक्ष्य साउथ अफ्रीका के सामने रखा था। साउथ अफ्रीका ने महज एक विकेट से ये मुकाबला जीता।

28 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मुकाबले में पहले ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड को 389 रनों का टारगेट दिया। दोनों में कांटे की टक्कर थी। हालांकि जो कीवी टीम शुरुआत से प्वाइंट्स टेबल पर सबसे आगे थी वो ये मुकाबला पांच रनों से हार गई।

नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश के मुकाबले को लेकर किसी ने भी नहीं सोचा था कि नीदरलैंड कमबैक कर पाएगी। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रनों का टारगेट बांग्लादेश के सामने रखा था। बांग्लादेश 142 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह नीदरलैंड 87 रनों से ये मुकाबला जीती।

29 अक्टूबर को भारत बनाम इंग्लैंड का मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुआ। इंग्लैंड ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने इंग्लैंड को इस मुकाबले में 230 रनों का टारगेट दिया था। हालांकि 129 पर ही इंग्लैंड ढेर हो गई। ये मुकाबला भारत 100 रनों से जीता।

30 अक्टूबर को श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान का मुकाबला काफी सांसें रोक देने वाला था। अफगानिस्तान ने इस वर्ल्ड कप में काफी बड़ी-बड़ी टीमों के हौंसलों को पस्त किया है। श्रीलंका ने जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान पठानों के सामने  242 रनों का लक्ष्य रखा था। वहीं अफगानिस्तान ने 7 विकेट से मुकाबला जीता।

31 अक्टूबर पाकिस्तान की भिड़ंत बांग्लादेश से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुई। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को इस मैच में 205 रनों का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान ने ये मुकाबला सात विकेट से जीता। पाकिस्तान इसी के साथ फिर से पांचवें पायदान पर है।

1 नवंबर को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का मुकाबला हुआ। जहां साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 358 रनों का टारगेट दिया। कभी टॉप पर चल रही कीवी टीम 167 पर ही सिमट गई। 190 से प्रोटीयाज ने ये मुकाबला जीता और प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गई।

2 नवंबर को भारत का मुकाबला श्रीलंका से वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रही है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रनों का लक्ष्य श्रीलंका को दिया। कमाल की बात ये रही की लंका 55 रनों पर ही सिमट गई और भारत ने ये मुकाबला 302 रनों से जीता लिया।

3 नवंबर नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान का मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने अफगानी पठानों के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर लिया और 7 विकेट से मुकाबले को जीता।

4 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान की भिड़ंत काफी खतरनाक रही। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 401 रन बनाए और पाकिस्तान को 402 रनों का लक्ष्य दिया। ऐसे में मौसम खराब होने की वजह से पाक ने 25.3 ओवर में 200 रन बनाकर DLS मेथ्ड से मैच को जीत लिया। ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड की भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई।पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारुओं ने इंग्लिश टीम को 287 रनों का लक्ष्य दिया। जीत के इरादे से उतरी इंग्लैंड टीम 253 रनों पर सिमट गई और 33 रनों से मैच हार गई।

5 नवंबर भारत बनाम साउथ अफ्रीका का मुकाबाल कोलकाता के ईडन गार्डन में हुआ। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने साउथ अफ्रीका को 327 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 83 रनों पर ही सिमट गई। भारत ने ये मुकाबला 243 रनों से जीतकर प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर अपना परचम लहरा दिया है।

Cricket World Cup 2023 BAN vs SL: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होगी आज भिड़ंत, कहीं प्रदूषण ना बन जाए रास्ते का रोड़ा

6 नवंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश और श्रीलंका की भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमों में से श्रीलंका का पलड़ा भारी है। ऐसे में देखना ये है कि प्रदूषण की वजह से मैच जारी रहता है या कैंसिल कर दिया जाता है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 06, 2023 8:50 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।