Get App

IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस! टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाजी, फाइनल मैच देखने फैंस का उमड़ा हुजूम

IND vs AUS Final: मेजबान भारत और पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार 19 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल के दौरान शहर और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए गांधीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक की

Akhileshअपडेटेड Nov 19, 2023 पर 1:59 PM
IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस! टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाजी, फाइनल मैच देखने फैंस का उमड़ा हुजूम
IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलियाई और टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है

World Cup final India vs Australia: गुजरात के अहमदाबाद में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करेगी। ऑस्ट्रेलियाई और टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम मैच से पहले एक एयर शो का आयोजन किया। मैच शुरू होने से पहले भारतीय वायु सेना (IAF) की एरोबेटिक (हवा में कलाबाजी) टीम सूर्यकिरण ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एयर शो (हवा में विमानों का करतब) का प्रदर्शन किया।

टीम इंडिया रचेगी इतिहास?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद के विशाल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल इतिहास में दर्ज होने वाला है। विश्व कप में अपनी बेखौफ और निस्वार्थ बल्लेबाजी से प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजों पर दबाव बना टीम को शानदार शुरुआत दिलाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस वैश्विक खिताब से बस एक जीत दूर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व कप क्रिकेट फाइनल मैच को देखने के लिए अहमदाबाद स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

दिग्गज रहेंगे मौजूद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें