ICC Women's World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान के बीच 6 मार्च को होगा 'महामुकाबला', जानें वीमंस वर्ल्डकप का पूरा शेड्यूल

एक बार फिर फैंस को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा

अपडेटेड Dec 15, 2021 पर 4:22 PM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को शेड्यूल जारी कर इसकी घोषणा की

ICC Women's World Cup 2022: भारत अगले साल चार मार्च से न्यूजीलैंड में शुरू होने वाले महिला वनडे विश्व कप में अपना पहला मैच छह मार्च को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को शेड्यूल जारी कर इसकी घोषणा की। विश्व कप का आगाज 4 मार्च से होगा और फाइनल 3 अप्रैल को खेला जाएगा।

CBSE ने आज से शुरू की कक्षा 9 और 11 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा, जिसके बाद दो महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी टीम आमने सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया पांच मार्च को हैमिल्टन में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ेगा जबकि भारत छह मार्च को टौरंगा में पाकिस्तान का सामना करेगा।


IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में वनडे खेलेंगे विराट कोहली, बोले- रोहित शर्मा से नहीं हैं कोई अनबन

टूर्नामेंट 31 दिन चलेगा जिसमें कुल 31 मैच खेले जाएंगे और 8 टीम प्रतिष्ठित विश्व कप ट्राफी पाने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगी। टूर्नामेंट की मेजबानी छह शहर- ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, डुनेडिन, हैमिल्टन, टौरंगा और वेलिंगटन करेंगे।

अन्य मुकाबले

पाकिस्तान के खिलाफ छह मार्च को अपना अभियान शुरू करने के बाद भारतीय टीम 10 मार्च को न्यूजीलैंड, 12 मार्च को वेस्टइंडीज, 16 मार्च को इंग्लैंड, 19 मार्च को आस्ट्रेलिया, 22 मार्च को बांग्लादेश और 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। टूर्नामेंट लीग प्रारूप में खेला जाएगा जिसमें प्रत्येक टीम एक दूसरे का सामना करेगी। आखिर में शीर्ष पर रहने वाली चार टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

30 मार्च को होगा पहला सेमीफाइनल

पहला सेमीफाइनल 30 मार्च को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा, जबकि क्राइस्टचर्च का हेगले ओवल 31 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल और तीन अप्रैल को फाइनल की मेजबानी करेगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिये एक सुरक्षित दिन भी रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत ने आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2017-20 में अपनी बेहतर स्थिति के आधार पर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया जबकि न्यूजीलैंड ने मेजबान होने के कारण टूर्नामेंट में स्वत: जगह बनाई।

WCWC

कोरोना महामारी से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण महिला विश्व कप क्वालीफायर रद्द कर दिए जाने के बाद बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने अपनी टीम रैंकिंग के आधार पर अंतिम तीन स्थान हासिल किए। महिलाओं की आखिरी वैश्विक प्रतियोगिता आस्ट्रेलिया में मार्च 2020 में टी20 विश्व कप के रूप में खेली गई थी जिसमें मेजबान ने फाइनल में भारत को हराया था।

1973 में हुई थी महिला वनडे विश्व कप

महिला वनडे विश्व कप की शुरुआत पुरुष विश्व कप से भी दो साल पहले 1973 में हुई थी, लेकिन भारत अभी तक इसमें चैंपियन नहीं बन पाया है। भारत ने 11 में से नौ बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया जिसमें उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2005 और 2017 में रहा जब टीम उप विजेता रही थी। ऑस्ट्रेलिया ने छह बार, इंग्लैंड ने चार बार और न्यूजीलैंड ने एक बार महिला विश्व कप जीता है। ये तीनों टीम लगातार 12वीं बार विश्व कप में खेलेंगी। भारतीय टीम विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड का दौरा करेगी जिससे वह इस टूर्नामेंट के लिए अच्छी तैयारी कर पाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।