CBSE Class 9 and 11 sessions 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए कक्षा 9 और 11 के छात्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज बुधवार से शुरू कर दी गई है। सीबीएसई से संबद्ध स्कूल अपने कक्षा 9 और कक्षा 11 के छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि छात्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से पहले मौजूदा स्कूलों को Oasis पर डेटा अपडेट करना होगा। जो स्कूल नए सत्र के लिए अपने 9वीं और 11वीं के छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, उन्हें सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.nic.in पर विजिट करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर उपलब्ध कक्षा 9 और 11 सत्र पर क्लिक करें।
- इसके बाद वर्गों की और छात्रों की संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद प्रिंसिपल का नाम, फोन नंबर और अन्य मांगी गई डिटेल्स सबमिट करें।
- डिटेल सबमिट कर अपलोड एक्सेल फाइल आप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद शुल्क का भुगतान करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद छात्र अंतिम लिस्ट का प्रिंटआउट निकाल लें।
बता दें कि बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि जिनके नाम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से जमा किए गए हैं, केवल उन्हीं छात्रों को 2022-23 में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।