Get App

IND Vs WI: विराट कोहली ने 500वें मैच में रचा इतिहास, शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने का शानदार मौका

IND Vs WI: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरते ही 500वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने का बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। ऐसा करने वाले वह चौथे भारतीय और 10वें इंटरनेशनल खिलाड़ी बन गए हैं। इतना ही नहीं विराट अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं

Akhileshअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 4:58 PM
IND Vs WI: विराट कोहली ने 500वें मैच में रचा इतिहास, शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने का शानदार मौका
Virat Kohli 500: विराट कोहली के करियर का यह 500वां इंटरनेशनल मुकाबला है

Virat Kohli 500: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में यादगार शतक बनाने के करीब पहुंच गए हैं। स्टार क्रिकेटर ने भारत को वेस्टइंडीज (IND Vs WI) के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को चार विकेट पर 288 रन तक पहुंचा दिया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा (80) और यशस्वी जायसवाल (57) ने 139 रन की सलामी साझेदारी की। इसके बाद दूसरे सत्र में कल वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए चार विकेट चटकाए।

पहले दिन का खेल समाप्त होने पर कोहली 161 गेंद में 87 और रविंद्र जडेजा 84 गेंद में 36 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत ने आखिरी सत्र में 33 . 2 ओवर में 106 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं गंवाया। इससे पहले भारत ने रोहित, जायसवाल, शुभमन गिल (10) और अजिंक्य रहाणे (8) के विकेट गंवाएं।

विराट कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरते ही 500वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने का बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। ऐसा करने वाले वह चौथे भारतीय और 10वें इंटरनेशनल खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली से पहले टीम इंडिया के लिए सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और एम एस धोनी इस कीर्तिमान को हासिल कर चुके थे। कोहली 87 रन बनाकर क्रीज पर हैं और वे अपने 76वें इंटरनेशनल शतक सिर्फ 13 रन दूर हैं। 34 साल के कोहली ने 161 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें