BCCI ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज (India squads for West Indies) दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा कर दी। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव को वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया। जबकि तीन खिलाड़ियों को पहली बार टीम में शामिल किया गया। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रूतुराज गायकवाड़ तथा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को पहली बार 16 सदस्यीय टेस्ट टीम में चुना गया जो 12 जुलाई से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी।
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वेस्टइंडीज के पूरे दौरे के लिए आराम दिया गया है। जबकि नवदीप सैनी की टेस्ट टीम में वापसी हुई, जिसकी अगुआई रोहित शर्मा करेंगे। अजिंक्य रहाणे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए फिर से उप-कप्तान की जिम्मेदारी उठाएंगे। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे मैच भी खेलेगी जिसके लिए रोहित की अगुआई में 17 सदस्यीय टीम की घोषणा भी बीसीसीआई चयनकर्ताओं द्वारा की गई।
वनडे टीम में संजू सैमसन और उमरान मलिक की वापसी हुई है। वेस्टइंडीज दौरे के दौरान टीम इंडिया पहले दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित होगा। इसके अलावा इस दौरे के दौरान तीन मैचों की वनडे सीरीज की भी खेली जानी है, यह 27 जुलाई से शुरू होगी। वहीं, पांच मैचों की टी20 सीरीज 3 अगस्त से आयोजित की जाएगी।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रूतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रूतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।