IND vs AUS: रवींद्र जडेजा की फिरकी में फंसे कंगारू, सिर्फ 177 रन पर ढेर हुआ ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले क्रिकेट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने मध्यक्रम के करिश्माई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर केएस भरत को टेस्ट पदार्पण का मौका दिया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर टॉड मर्फी अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 5:44 PM
भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने 5, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट चटकाए

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चाय के बाद पहली पारी में सिर्फ 177 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। जबकि स्टीव स्मिथ ने 37 जबकि एलेक्स कैरी ने 36 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा (Ravindrasinh jadeja) ने पांच, जबकि रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने तीन विकेट चटकाए। भारत चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सामना कर रहा है। पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले क्रिकेट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने मध्यक्रम के करिश्माई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर केएस भरत को टेस्ट पदार्पण का मौका दिया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर टॉड मर्फी अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं।

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने सूर्यकुमार को टेस्ट कैप सौंपी, जबकि टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भरत को कैप दी। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर और अंतिम एकादश में शामिल ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने मर्फी को बैगी ग्रीन कैप सौंपी।


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने पहली बार सूर्यकुमार और भरत दोनों के परिवार को मैदान के अंदर आमंत्रित किया और टेस्ट कैप सौंपने के समारोह के दौरान मौजूद रहने की स्वीकृति दी। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दोनों खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को बधाई दी और उनसे हाथ मिलाए।

ये भी पढ़ें- उत्तर कोरिया ने परेड में बड़ी संख्या में परमाणु मिसाइलों का किया पदर्शन, तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका को दी चेतावनी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए स्टेडियम में कम से कम दो हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि जवानों को शहर में दोनों टीमों के दो होटलों से स्टेडियम तक के रास्ते पर तैनात किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।