India vs Australia World Cup 2023 Final: दुनियाभर के क्रिकेट फैंस भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी रविवार (19 नवंबर) को होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मैच देखने को लेकर उत्साहित हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2023 फाइनल का क्रेज हर पल बढ़ता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची है। गुजरात के अहमदाबाद में मेन इन ब्लू को खेलते देखने और विश्व कप ट्रॉफी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए हमारी बॉलीवुड हस्तियां भी अपना उत्साह दिखाने से पीछे नहीं हैं।
