एशिया कप 2022 में सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में भारत को श्रीलंका ने 6 विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम का अब फाइनल में जगह बनाना लगभग मुश्किल हो गया है। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए
एशिया कप 2022 में सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में भारत को श्रीलंका ने 6 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया का अब फाइनल में जगह बनाना लगभग मुश्किल हो गया है। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली। जबकि श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
भारत से मिले 174 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दी। श्रीलंका ने पावरप्ले
एशिया कप 2022 में सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में भारत को श्रीलंका ने 6 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया का अब फाइनल में जगह बनाना लगभग मुश्किल हो गया है। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली। जबकि श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
भारत से मिले 174 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दी। श्रीलंका ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 100 रन बना लिए। युजवेंद्र चहल ने पथुम निसंका को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा टीम को पहला विकेट दिलाया।
निसंका ने 52 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद धनुष्का गुणतिलका की पारी का भी अंत हो गया। धनुष्का गुणतिलका को रविचंद्रन अश्विन ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। इसके तुरंत बाद भारतीय टीम को दूसरा विकेट भी मिल गया। चहल ने एक ही ओवर में निसंका और चरिथ असालंका को आउट करके भारत को लगातार दो सफलता दिलाई।
चरित असलंका को चहल ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। असलंका ने तीन बॉल का सामना किया और वह खाता भी नहीं खोल पाए। युजवेंद्र चहल ने भारत को चौथी सफलता दिलाई है। खतरनाक पारी खेल रहे कुसल मेंडिस इस स्पिनर की बॉल पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए हैं। मेंडिस ने रिव्यू लिया लेकिन वह बेकार गया। उन्होंने 37 गेंद पर शानदार 57 रन बनाए। इस दौरान 4 चौका और 3 छक्का लगाया। यह चहल का तीसरा विकेट था।
भारत ने दिया 174 रनों का लक्ष्य
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टीम इंडिया में एक बदलाव किया गया है। रवि बिश्नोई की जगह आर. अश्विन को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, श्रीलंकाई टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भारतीय टीम को 11 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। केएल राहुल महीष तीक्ष्णा की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। राहुल 7 बॉल में सिर्फ 6 रन बनाए। राहुल के तुरंत बाद विराट कोहली भी आउट हो गए।
कोहली 5 गेंद पर खाता खोले बगैर बोल्ड हो गए। कोहली को दिलशान मदुशंका ने क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली मिडविकेट की तरफ स्लॉग खेलना चाहते थे, लेकिन वह चारों खाने चित हो गए। कोहली ने 0 रनों का योगदान दिया। 13 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा।
इसके बाद रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। वह 72 रनों की कप्तानी पारी खेलकर आउट हो गए। रोहित को चमिका करुणारत्ने ने पथुम निसंका के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 41 गेंदों पर 5 चौके और चार छक्के लगाए। 110 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा।
रोहित के तुरंत बाद बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे सूर्यकुमार यादव भी 42 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव का विकेट दसुन शनाका ने लिया। सूर्या रैम्प शॉट खेलने के चक्कर में महीष तीक्ष्णा को कैच थमा बैठे। उन्होंने 29 गेंद पर 34 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया।
इसके कुछ देर बाद भारतीय टीम का पांचवां विकेट भी गिर गया। हार्दिक पंड्या 17 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 12 गेंद में 17 रन बनाया। उन्हें कप्तान दासुन शनाका ने पथुम निसंका के हाथों कैच आउट कराया।
टीम इंडिया को छठा एवं सातवां एक ही ओवर में लगा। पहले दीपक हुड्डा को दिलशान मदुशंका ने बोल्ड कर दिया। दीपक ने 4 बॉल का सामना करते हुए कुल 3 रन बनाए। इसके तुरंत बाद ऋषभ पंत 17 रनों के निजी स्कोर पथुम निसंका को कैच दे बैठे। पंत ने 13 गेंद में 17 रन बनाया।
फिर आठवें विकेट के तौर पर भुवनेश्वर कुमार बिना रन बनाएं आउट हो गए। भुवी को चमिका करुणारत्ने ने बोल्ड आउट कर दिया। टीम इंडिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 174 रनों का टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए।
श्रीलंका के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य रखा है। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-
टीम इंडिया की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन।
श्रीलंका की प्लेइंग-11: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुशाल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, धनुष्का गुणतिलका, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, महीष तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।