Indore Pitch Rating: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम (Indore's Holkar Stadium) की उस पिच की रेटिंग में बदलाव किया है जिस पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट खेला गया था। आईसीसी मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने अपनी रिपोर्ट में इंदौर पिच को 'खराब (Poor)' रेटिंग दी थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने इसमें बदलाव करने की अपील की थी। तीसरा टेस्ट 1 मार्च से शुरू हुआ था, लेकिन तीसरे दिन ही मैच समाप्त हो गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।
