Credit Cards

IPL 2022: CSK ने रचा इतिहास, IPL ऑक्शन में दीपक चाहर को 14 करोड़ में खरीदा, बने टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2022: चाहर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में भारत के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है

अपडेटेड Feb 12, 2022 पर 6:31 PM
Story continues below Advertisement
दीपक चाहर को CSK ने 14 करोड़ में खरीदा

पिछले कुछ सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के एक प्रमुख सदस्य दीपक चाहर (Deepak Chahar) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली टीम ने 14 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत के लिए येलो आर्मी ने वापस खरीदा। IPL की मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में हो रही है।

चाहर, जो नीचले क्रम के एक बल्लेबाज भी हैं, उन्होंने धोनी के तहत अपनी स्किल पर काम किया है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में भारत के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

जबकि ज्यादातर फ्रेंचाइजी कई नए खिलाड़ियों पर पैसा खर्च कर रही हैं, CSK ने अपने ओरिजनल स्क्वाड से ज्यादातर खिलाड़ियों को वापस लाने पर ध्यान केंद्रित किया। चाहर, शार्दुल ठाकुर के साथ, CSK पेस अटैक के अहम सदस्य थे।

IPL Mega Auction 2022: ईशान किशन को उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस ने लिया वापस, 15.25 करोड़ रुपए के साथ ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी


2018 में सीएसके ने चाहर को 80 लाख रुपए में खरीदा था। तब से, तेज गेंदबाज ताकत से ताकतवर होता गया है और उसे मिले मौकों का पूरा फायदा उठाया है। वह IPL में भी सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाजों में से एक रहे हैं और उन्हें पिछले चार सालों में फ्रेंचाइजी के लिए की गई कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।