IPL 2022 Mega Auction: KKR की टेबल पर दिखे आर्यन खान और सुहाना खान, शाहरुख के बेटा बेटी ने सीखे ऑक्शन के गुर

IPL Mega Auction: टेबल पर आर्यन, सुहाना और अभिनेता और KKR की सह-मालिक जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता थीं

अपडेटेड Feb 12, 2022 पर 4:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IPL Auction: KKR की टेबल पर दिखे आर्यन खान और सुहाना खान

IPL 2022 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में आज आर्यन खान और सुहाना खान ने सुपरस्टार पिता और कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान की जगह ली। KKR ने ट्विटर पर बेंगलुरु में नीलामी में 'जेन-नेक्स्ट' के साथ रणनीति पर चर्चा करते हुए कंपनी के सीईओ वेंकी मैसूर की कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

टेबल पर आर्यन, सुहाना और अभिनेता और KKR की सह-मालिक जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता थीं। KKR ने कैप्शन लिखा, "IPL नीलामी की रणनीतियों के बारे में हमारे CEO अगली पीढ़ी को क्रैश कोर्स देते हुए।"

जबकि यह 21 साल की सुहाना खान का पहला IPL ऑक्शन है, वहीं 24 साल के आर्यन ने पिछले साल भी इसमें हिस्सा लिया था। 19 साल की जाह्नवी मेहता पिछले साल की नीलामी में सबसे कम उम्र की बोली लगाने वाली थीं।


शुक्रवार को प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग के दौरान आर्यन और सुहाना को KKR टेबल पर भी देखा गया था। इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

पिछले साल कथित ड्रग्स मामले में जमानत मिलने के बाद से आर्यन खान सार्वजनिक तौर अब सामने दिखे हैं। 55 साल के शाहरुख खान आज के प्रोग्राम में नहीं थे। जहां सुहाना ने टॉप के ऊपर सफेद जैकेट पहनी थी, वहीं आर्यन ने ब्लैक जैकेट और व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई थी।

अगले दो दिनों तक 600 खिलाड़ियों की नीलामी होगी और यह साल 2018 के बाद सबसे बड़ी IPL नीलामी होगी। 10 फ्रेंचाइजी - चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स - मेगा नीलामी में अपनी टीमों का निर्माण करेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।