IPL 2023 Auction: रिकॉर्ड 18.50 करोड़ में बिके सैम करेन, ग्रीन को मिले 17.50 करोड़, हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स भी हुए मालामाल

IPL 2023 Auction: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन (Sam Curran) ने IPL नीलामी में इतिहास रच दिया है। कुरेन को पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इसके साथ ही वह IPL में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं

अपडेटेड Dec 23, 2022 पर 4:27 PM
IPL Auction 2023: कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। ग्रीन आईपीएल नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर हैं

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। विदेशी क्रिकेटरों पर जमकर धनवर्षा हुई है। नीलामी की शुरुआत में सबसे पहले बोली न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) पर लगी। केन विलियमसन को मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है। वह पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे। उन्हें हैदराबाद ने नीलामी के लिए रिलीज कर दिया था।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन (Sam Curran) ने IPL नीलामी में इतिहास रच दिया है। कुरेन को पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इसके साथ ही वह IPL में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कुरेन की बेस प्राइस महज 2 करोड़ रुपये थी। आईपीएल ऑक्‍शन के इतिहास में अभी तक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को सर्वाधिक कीमत पर खरीदा गया था। राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। मॉरिस अब संन्यास ले चुके हैं।

इसके अलावा इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिकॉर्ड 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। ब्रूक का बेस प्राइस महज 1.5 करोड़ रुपये था। उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली। इसके अलावा मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। मयंक अग्रवाल को खरीदने के लिए पंजाब और CSK ने बोली लगाई। अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा है।


ये भी पढ़ें- IPL 2023 Auction: इंग्लैंड के हैरी ब्रूक हुए मालामाल, हैदराबाद ने रिकॉर्ड 13.25 करोड़ में खरीदा, 1.5 करोड़ था बेस प्राइस

कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। ग्रीन आईपीएल नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर हैं। इसके अलावा बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। उन्हें खरीदने के लिए राजस्थान, RCB और लखनऊ की टीम भी रेस में रहीं। इसके अलावा निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे।

अबतक ये खिलाड़ी बिके

  • केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  • हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 13.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)
  • मयंक अग्रवाल (भारत)- 8.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1 करोड़)
  • अजिंक्य रहाणे (भारत)- 50 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • सैम करेन (इंग्लैंड)- 18.50 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  • ओडिएन स्मिथ (वेस्टइंडीज) - 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)- 50 लाख, पंजाब किंग्स बेस प्राइस 50 लाख
  • जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज़)- 5.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स बेस प्राइस (2 करोड़)
  • कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)- 17.50 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 16.25 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  • निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

इस नीलामी में कुल 405 खिलाडियों की बोली लगेगी। 991 क्रिकेटरों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 405 प्लेयर्स को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। ऑक्शन में भाग लेने के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों के प्रतिनिधि कोच्चि पहुंच चुके हैं। 405 खिलाड़ियों में 273 भारतीय, जबकि 132 क्रिकेटर विदेशी हैं। इसके अलावा चार खिलाड़ी एसोसिएट्स देशों के शामिल हैं। IPL ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, जबकि अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।