Get App

IPL 2023 Auction: रिकॉर्ड 18.50 करोड़ में बिके सैम करेन, ग्रीन को मिले 17.50 करोड़, हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स भी हुए मालामाल

IPL 2023 Auction: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन (Sam Curran) ने IPL नीलामी में इतिहास रच दिया है। कुरेन को पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इसके साथ ही वह IPL में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Dec 23, 2022 पर 4:27 PM
IPL 2023 Auction: रिकॉर्ड 18.50 करोड़ में बिके सैम करेन, ग्रीन को मिले 17.50 करोड़, हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स भी हुए मालामाल
IPL Auction 2023: कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। ग्रीन आईपीएल नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर हैं

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। विदेशी क्रिकेटरों पर जमकर धनवर्षा हुई है। नीलामी की शुरुआत में सबसे पहले बोली न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) पर लगी। केन विलियमसन को मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है। वह पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे। उन्हें हैदराबाद ने नीलामी के लिए रिलीज कर दिया था।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन (Sam Curran) ने IPL नीलामी में इतिहास रच दिया है। कुरेन को पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इसके साथ ही वह IPL में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कुरेन की बेस प्राइस महज 2 करोड़ रुपये थी। आईपीएल ऑक्‍शन के इतिहास में अभी तक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को सर्वाधिक कीमत पर खरीदा गया था। राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। मॉरिस अब संन्यास ले चुके हैं।

इसके अलावा इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिकॉर्ड 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। ब्रूक का बेस प्राइस महज 1.5 करोड़ रुपये था। उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली। इसके अलावा मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। मयंक अग्रवाल को खरीदने के लिए पंजाब और CSK ने बोली लगाई। अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें