Get App

IPL 2023 Final: धोनी के फाइनल खेलने पर सस्पेंस! CSK कप्तान पर मंडराया बैन का खतरा

गुजरात टाइटंस बनाम SCK क्वालीफायर 1 के दौरान धोनी ने अंपायरों के साथ बहस की थी, जिससे चार मिनट तक खेल रुका रहा। अगर अंपायरों द्वारा वह बिना बात के खेल रुकवाने के मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें IPL फाइनल में नहीं खेलने दिया जाएगा। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि धोनी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा या नहीं

Akhileshअपडेटेड May 26, 2023 पर 1:53 PM
IPL 2023 Final: धोनी के फाइनल खेलने पर सस्पेंस! CSK कप्तान पर मंडराया बैन का खतरा
IPL 2023 का फाइनल मैच 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है

IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का फाइनल खेलने पर प्रतिबंध लग सकता है। धीमी गति के कारण एक बार धोनी पर आचार संहिता का जुर्माना लगाया गया था। इस बीच, रिपोर्ट के मुताबिक अब उन पर 28 मई रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेलने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। गुजरात टाइटंस बनाम SCK क्वालीफायर 1 के दौरान धोनी ने अंपायरों के साथ बहस की थी, जिससे चार मिनट तक खेल रुका रहा। अगर अंपायरों द्वारा वह बिना बात के खेल रुकवाने के मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें IPL फाइनल में नहीं खेलने दिया जाएगा। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि धोनी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा या नहीं।

बता दें कि IPL 2023 का फाइनल मैच 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। चेन्नई सुपर किंग्स क्वालीफायर-1 जीतकर पहले ही फाइनल का टिकट कटा चुकी है। शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर-2 खेला जाएगा। इस मैच में जो टीम जीतेगी वह 28 मई को फाइनल में CSK से भिड़ेगी। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक और आईपीएल फाइनल में एंट्री दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

धोनी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिखाई चतुराई

धोनी ने मंगलवार को ना केवल चेन्नई सुपरकिंग्स को एक और इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल में पहुंचाया बल्कि अपनी चतुराई से कुछ मिनट खाकर अपने शीर्ष तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले क्वालीफायर में 16वां ओवर फेंकने में मदद की। सुपर किंग्स ने गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को अपने घरेलू मैदान पर 15 रन से हराकर 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई। आईपीएल 2022 चैंपियन टाइटंस के खिलाफ चार मैच में सुपरकिंग्स की यह पहली जीत थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें