IPL 2023: सूर्यकुमार यादव पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, नितीश राणा और ऋतिक शौकीन को भी देना पड़ा फाइन

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव पर रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, KKR के कप्तान नितीश राणा पर मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 11:17 AM
IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा विपक्षी टीम के गेंदबाज ऋतिक शौकीन से भिड़ गए

IPL 2023: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 22वां मुकाबला विवादों से भरा रहा। इस मुकाबले में KKR के कप्‍तान नितीश राणा (Nitish Rana) और मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ऋतिक शौकीन (Hrithik Shokeen) के बीच विवाद हो गया। वहीं, मुंबई इंडियंस की कप्‍तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पर भी 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। तीनों क्रिकेटरों को IPL की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव पर रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

IPL की न्यूनतम ओवर-गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था। इसलिए कप्तान सूर्यकुमार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मुंबई ने इस मैच को पांच विकेट से जीता था।


नितीश राणा और ऋतिक शौकीन को पर भी लगा जुर्माना

KKR के कप्तान नितीश राणा पर मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। राणा ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत ‘लेवल 1’ के अपराध को स्वीकार कर लिया।

IPL की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ऋतिक शौकीन पर भी 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारतीय घरेलू क्रिकेट के दो खिलाड़ियों की प्रतिद्वंद्विता इस मैच में भी देखने को मिली राणा शौकीन के बीच तीखी बहस हुई।

यह घटना पहले बल्लेबाजी कर रहे KKR की पारी के नौवें ओवर में हुई जब शौकीन ने राणा को आउट करने के बाद उनसे कुछ कहा। राणा ने इसके बाद पलटकर शौकीन की तरफ बढ़ते हुए कुछ कहा। मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी पीयूष चावला ने हालांकि हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत कराया।

ये भी पढ़ें- ICC की कमेटी 2024-27 की रेवेन्यू साइकिल में BCCI की 37% हिस्सेदारी की सिफारिश कर सकती है, काफी बढ़ जाएगी कमाई

शौकीन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत ‘लेवल 1’ के अपराध को स्वीकार कर लिया। आचार संहिता के ‘लेवल 1’ के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।